सावन में रविवार और सप्तमी का संयोग:पूजा का पर्व है ये शुभ योग, इस दिन तिल से नहाकर उगते हुए सूरज को पूजने से बढ़ती है उम्र
July 8, 2023
मनोज मुंतशिर ने बिना शर्त मांगी माफी:कहा- आदिपुरुष से भावनाएं आहत हुई हैं; यूजर्स बोले- फिल्म उतर गई तब माफी मांग रहे
July 8, 2023

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर निकलीं मलाइका:हाथों में हाथ थामे नजर आए, स्टाइलिश लुक में दिखीं एक्ट्रेस

शुक्रवार की रात मलाइका अरोड़ा को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट किया गया, दोनों डिनर डेट पर निकले थे। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों एक दूसरे के हाथ थामे हुए नजर आए।

इस वीडियो में मलाइका और अर्जुन मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बहार निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मलाइका हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक लैदर जैकेट कैरी की हुई है। वहीं अर्जुन ने ब्लू टी-शर्ट के साथ ब्लैक कार्गो पहना हुआ है।

फैंस के रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स मलाइका- अर्जुन के इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों को इनकी ये जोड़ी पसंद आ रही तो वहीं, कई लोग कपल को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मां बेटे की जोड़ी सलामत रहे’। तो एक यूजर ने उनकी तारीफ करते लिखा, ‘अच्छी जोड़ी। वे बहुत प्यार में हैं’।

5 साल से एक-दूसरे डेट कर रहे अर्जुन- मलाइका

अर्जुन कपूर और मलाइका 5 साल से एक-दूसरे डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच 12 साल का ऐज गैप है, जिस वजह से कपल अक्सर चर्चा में रहता है। दोनों ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से ही दोनों रोमांटिक डेट और वेकेशन पर नजर आते रहे हैं।

अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने किया था डांस

पिछले महीने अर्जुन कपूर ने अपना 38 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके जन्मदिन के जश्न के एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें मलाइका अरोड़ा अर्जुन के बर्थडे पर अपने फेमस सॉन्ग छैंया छैंया पर जबरदस्त ठुमके लगते हुए नजर आई थीं। मलाइका के डांस मूव्स को फैंस ने काफी पसंद किया था।

मलाइका- अर्जुन का वर्कफ्रंट

मलाइका अरोड़ा को हाल ही में उनके ओटीटी डेब्यू रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका में देखा गया था। इस शो को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इसके अलावा वह गुरु रंधावा के हालिया रिलीज सॉन्ग ‘तेरा की ख्याल’ में नजर आई थीं।

अर्जुन कपूर जल्द ही ‘द लेडी किलर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत कौर के साथ ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में भी दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES