हरियाणा के हिसार में हनीट्रेप का मामला सामने आया है। गिरोह की सदस्य महिला ने एक ही गांव के दो व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाया और उनसे करीब 4 लाख 55 हजार रुपए ऐंठ लिए। महिला व उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
महिला का नाम अंजू, जबकि उसके साथी का नाम पाला राम है। ये दोनों रेप की शिकायत देने के बहाने थाने में पहुंचते और वहां से अपनी फोटो खींच कर पीड़ितों के पास भेजते। जिसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे वसूलते
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना फतेहाबाद CIA स्टाफ में कार्यरत पुलिस कर्मचारी है। जिसे पुलिस बचा रही है और उसका नाम केस से निकाल दिया गया। पुलिस कर्मचारी की उसके पास रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें कि वह समझौता करने की गुहार लगा रहा है। महिला शारीरिक संबंध बनाते समय अपने पर्स में स्पाई कैमरे में रिकॉर्डिंग करती है।
एक की गांव के दो पीड़ित
गिरोह ने पहले अपना शिकार कालीरावण गांव के रमेश को बनाया। उससे पैसे ऐंठने के बाद उन्होंने इसी गांव के ही सुखदेव सिंह को निशाना बनाया। महिला अंजू उर्फ सुमन और सुखदेव की शारीरिक संबंध बनाते हुए की वीडियो भी बनी है। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे भी ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पैसे लेने के बाद भी वे उन्हें परेशान करते रहे। जिसके बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दी।
अंजू कॉल करके अपना नाम सुमन बताती
शिकायतकर्ता रमेश ने बताया कि दिसंबर 2022 में महिला ने उसे कॉल करके अपना नाम सुमन बताया था। वह उसे अग्रोहा मोड पर स्थित होटल जगत पैलेस में मिली। मिलने के बाद महिला के सहयोगी पाला राम ने उसकी थाने में बैठी की फोटो भेजी। जिस पर वह घबरा गया।
इसी का फायदा उठाते हुए पालाराम ने मुकदमा दर्ज ना करवाने व वीडियो वायरल न करने के बदले में उससे पैसे मांगे। रमेश ने अपने मामा के लड़के शमशेर के फोन पे से पाला राम के खाते में 1 लाख रुपए से डलवाए। साथ ही मोहित से 25 हजार रुपए भिजवाए।
मोबाइल से भेजी वीडियो
दूसरे शिकायकर्ता सुखदेव ने बताया कि मोबाइल नंबर पालाराम ने ही महिला को उपलब्ध करवाया था। महिला अंजू ने अपने आप को सुमन बताया और 18 फरवरी को मन्नत होटल में मिली और शारीरिक संबध बनाए। इसके बाद 2 घंटे के बाद पाला राम ने उसे फोन करके बताया कि तेरी वीडियो बन चुकी है।
इसके बाद दूसरे मोबाइल से वीडियो भेजी। पालाराम ने कहा कि महिला ने थाना सदर में गलत काम करने की शिकायत दे रखी है। फिर पाला राम ने फतेहाबाद के CIA में कार्यरत पुलिस कर्मचारी से बात करके 80 हजार हजार रुपए में समझौता किया।
पुलिस ने अपनी जांच में अंजू के पाला राम से मिलकर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने व मुकदजा दर्ज करवाने की धमकी देकर पैसे ऐंठना सही पाया गया। दोनों पर पहले भी हनीट्रैप के मामले दर्ज हैं।