Banswara Travel Destinations: सुकून और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जरूर जाएं 100 टापुओं वाले भारत के इस शहर में
July 5, 2023
हिसार में एक गांव के 2 व्यक्ति हनीट्रैप में फंसाए:महिला ने शारीरिक संबंध की वीडियो बनाई; फिर ब्लैकमेल कर 4.55 लाख हड़पे
July 6, 2023

Famous Forts In India: ये हैं भारत में मौजूद हर राज्य भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध किले, आपने देखे क्या ?

Famous Forts In India भारत में मौजूद हर राज्य और हर शहर की एक अलग ही विशेषता है जो लोगों को अपनी तरफ खींचती है। यहां की कला और संस्कृति विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। देश में ऐतिहासिक रूप से कई किले स्थित हैं। इनकी भव्यता पर्यटकों को लुभाने के लिए काफी है। तो आइए जानते हैं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Historical Forts In India: भारत अपने सांस्कृतिक, समाजिक और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, यही कारण है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ होती है। देश में ऐतिहासिक रूप से कई किले स्थित हैं। हर किले का अपना एक अलग ही महत्व है और इनका इतिहास भी काफी समृद्ध है। भारत की धरती पर मौजूद इन किलों को देखने मात्र से ही ‘वाह’ निकलता है। आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से भारत के प्रसिद्ध किलों के बारे में बताएंगे, जिनका एक बार आपको दीदार जरूर करना चाहिए।

जैसलमेर फोर्ट

जैसलमेर फोर्ट राजस्थान में स्थित है, यह दुनिया के सबसे बड़े किलों में से एक है। इसका निर्माण रावल जयसवाल ने करवाया था। जैसलमेर किले को सोनार केला के नाम से भी जाना जाता है। यह किला भारत के पुराने किले के रूप में जाना जाता है। इस किले में सबसे आकर्षक जैन मंदिर, शाही महल और बड़े दरवाजे हैं। जैसलमेर एक रेगिस्तानी शहर है, जो पुरानी हवेलियों और झीलों के लिए प्रसिद्ध है।

आगरा का किला, उत्तर प्रदेश

आगरा पर्यटन के लिहाज से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां साल भर देश-विदेश पर्यटक घूमने आते हैं। यूनेस्को ने इस किले को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया है। मुगल शासक बादशाह अकबर ने 1573 में आगरा के किले के निर्माण की शुरुआत की थी। मुगल सम्राट बाबर, हुमायुं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब यहां रहा करते थे।

लाल किला, दिल्ली

भारत के सबसे आकर्षक और प्रसिद्ध किलों में से एक है लाल किला। यह किला दिल्ली में स्थित है। इस किले का निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने करवाया था। इस किले की दीवारें लाल पत्थर की हैं। इसलिए इसे लाल किला दिल्ली के नाम से जाना जाता है। इस किले के अंदर देखने लायक बहुत सी चीजें हैं। यहां पर्यटकों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है। यह भारत की सबसे महत्वपूर्ण धरोहरों में से एक है, यहां देश के प्रधानमंत्री हर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते हैं और जनता को संबोधित करते हैं।

ग्वालियर का किला, मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में स्थित ग्वालियर का किला अपनी खूबसूरती के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस किले को राजा मानसिंह तोमर ने बनवाया था। यह किला लाल बलुए पत्थर से बना है, जो 100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

चित्तौड़गढ़ किला, राजस्थान

चित्तौड़गढ़ को ‘किलों का शहर’ कहा जाता है। आपको यहां भारत का सबसे पुराना और आकर्षक किला देखने को मिलेगा। इन्हीं किलों में शामिल है, चित्तौड़गढ़ का किला। यह किला बेराच नदी के किनारे बना हुआ है। इसलिए इसे जल किला भी कहा जाता है। इस किले में 84 जल स्थान हैं। यह किला महाराणा प्रताप की वीरता का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES