सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची भूमि पेडनेकर:बहन समीक्षा के साथ किए मंदिर के दर्शन, पैपराजी को खिलाया लड्डू-प्रसाद

हाल ही में भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। दोनों बहनों ने मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद भी लिया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

इस वीडियो में भूमि ट्रैडीशनल आउटफिट में मंदिर की तरफ जाते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पैपराजी को हाथ जोड़कर ग्रीट भी किया।

भूमि ने पैपराजी को बांटा लड्डू-प्रसाद
भूमि और उनकी बहन समीक्षा दोनों ही सलवार सूट में नजर आए। मंदिर के बाहर भूमि पर्पल एम्ब्रायडरी वाला सूट सेट में दिखीं। वहीं समीक्षा पेडनेकर व्हाइट सलवार सूट में दिखाई दीं। मंदिर में दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस ने पैपराजी को लड्डू प्रसाद भी बांटा और मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज दिए।

यूजर्स ने की सिंप्लिसिटी की तारीफ
सोशल मीडिया पर यूजर्स भूमि के इस जेस्चर की काफी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- भूमि की बहन बिल्कुल उनकी तरह ही दिखती हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘आपकी सिंप्लिसिटी पर दिल आ गया!’

बीते दिनों भूमि फिल्म अफवाह और भीड़ में दिखाई दी थीं। जल्द ही भूमि अर्जुन कपूर के साथ फिल्म द लेडी किलर में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    18 अगस्त तक रहेगी अशुभ ग्रह-स्थिति:मंगल के राशि बदलने से 48 दिनों तक रहेगा शनि-मंगल का विस्फोटक योग,
    July 5, 2023
    लस्ट स्टोरीज 2 फेम तिलोत्तमा शोम का बच्चन कनेक्शन:जया बच्चन की बहन नीता की बहू हैं तिलोत्तमा, 2015 में की थी कुणाल से शादी
    July 5, 2023