2000 के नोट से जुड़ी याचिका हाईकोर्ट में खारिज:RBI ने 19 मई को 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेने का किया था फैसला
July 3, 2023
PM आवास के ऊपर उड़ता नजर आया ड्रोन:दिल्ली पुलिस की जांच जारी, नो फ्लाइंग जोन में आता है PM मोदी के घर का एरिया
July 3, 2023

अश्वनी शर्मा ने पंजाब BJP प्रधान पद छोड़ा:सुनील जाखड़ को मिल सकती है जिम्मेदारी, जल्द हो सकती है घोषणा

अश्वनी शर्मा ने पंजाब BJP का प्रधान पद छोड़ दिया है। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। भाजपा सुनील जाखड़ को पंजाब का नया प्रधान बना सकती है। भाजपा आज ही कई राज्यों के साथ पंजाब में भी नए प्रधान की घोषणा करेगी।

सुनील जाखड़ के नाम पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह की गुरदासपुर रैली से ही शुरू हो गई थी। लेकिन इसकी भनक भाजपा के सीनियर नेताओं को लगने के बाद विरोध भी शुरू हो गया है। यही कारण है कि हाईकमान अभी भाजपा के सीनियर नेताओं को समझाने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सुनील जाखड़ के नाम की घोषणा करने से पहले भाजपा के अंदर विरोध को शांत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा का इस समय लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 है। जिस तरह सुनील जाखड़ को गुरदासपुर में मंच पर पेश किया गया, उससे साफ होता है कि उन्हें प्रधान के अलावा सांसद उम्मीदवार के तौर पर भी तैयार किया जा रहा है।

शांत हो चुका है भाजपा का एक गुट
भाजपा में एक समय में दो नाम कमल शर्मा व अश्विनी शर्मा टॉप पर थे, लेकिन कमल शर्मा के देहांत के बाद एक गुट पूरी तरह से शांत हो गया। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू काफी समय पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में आ चुके हैं। इसी बीच अकाली दल से अलग होने के बाद अश्विनी शर्मा ग्रुप भी चुनावों में कुछ खास नहीं कर पाया। जिसके चलते हाईकमान का रुख कांग्रेस छोड़ कर आए एक्सपीरिएंस नेताओं की तरफ अधिक हो गया।

रूरल पंजाब है भाजपा का लक्ष्य
पंजाब की सियासत की बात करें तो 7 ऐसे बड़े चेहरे हैं, जो भाजपा का दामन थाम चुके हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा सुनील जाखड़, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजकुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू और राणा गुरमीत सोढी शामिल हैं। BJP को उम्मीद है कि ये सभी वे चेहरे हैं, जो उन्हें पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES