ऑस्ट्रेलिया में इच्छा मृत्यु की उम्र घटेगी:18 से घटाकर 14 साल करने की तैयारी, विपक्ष बोला- नाबालिग को इच्छा मृत्यु चुनने देना जोखिम
June 30, 2023
Himachal Travel Destination: रिलैक्सिंग वीकेंड के लिए बेस्ट है हिमाचल का परवाणू, जहां देखने को है बहुत कुछ
June 30, 2023

Monsoon Destinations: बरसात में वॉटरफॉल्स घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो कोटा के पास मौजूद ये जगह होंगी बेस्ट

Monsoon Destinations बरसात का मौसम यानी रोमांस और सुकून के कुछ पल। यह मौसम कई लोगों का पसंदीदा सीजन होता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग इस मौसम में अक्सर बाह घूमने का प्लान बनाते हैं। इस सीजन वॉटरफॉल्स घूमने का अपना अलग मजा होता है। अगर आप भी इस सीजन किसी वॉटरफॉल जाना चाहते हैं तो कोटा के पास मौजूद इन जगहों पर जरूर जाएं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Destinations: दिल्ली समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की झड़ी लग चुकी है। कुछ जगह जहां मानसून ने दस्तक दे दी है, तो वहीं कुछ जगह जल्द ही मानसून आने वाला है। ऐसे में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश का मौसम कई लोगों का पसंदीदा सीजन होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इस मौसम में घूमने का प्लान बनाते हैं। बरसात में वॉटरफॉल्स देखने का अपना अलग मजा होता है। अगर आप भी बारिश के इस मौसम में वॉटरफॉल्स देखने का मन बना रहे हैं, तो कोटा के पास मौजूद इन जगहों पर जा सकते हैं।

चंबल वॉटरफॉल

कोटा से लगभग 50 किलोमीटर दूर रावतभाटा के पास स्थित, चंबल वॉटरफॉल चंबल नदी द्वारा निर्मित एक खूबसूरत झरना है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है और ढेर सारी हरियाली के बीच एक शांत वातावरण प्रदान करता है।

मेनाल वॉटरफॉल

मेनाल झरना कोटा से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है। यह अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। चट्टानों के बीच से बहता पानी यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। प्राचीन मंदिरों से घिरा यह झरना इसे एक मानसून के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है।

कागदी पिक-अप वॉटरफॉल

कागदी पिक-अप वॉटरफॉल कोटा से लगभग 30 किलोमीटर दूर दौलतगंज क्षेत्र में स्थित है। यह स्वच्छ परिवेश वाला एक छोटा लेकिन आकर्षक झरना है। प्रकृति के स्पर्श का अहसास कराती यह जगह पिकनिक के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट है।

भीमलाट वॉटरफॉल

कोटा से लगभग 60 किलोमीटर दूर भीमलाट गांव के पास स्थित, भीमलाट वॉटरफॉल पहाड़ियों और जंगलों से घिरा एक बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो मानसून में घूमने के लिए यह आपके लिए एक शानदार जगह साबित होगी।

पदाझार महादेव वॉटरफॉल

कोटा से 57 किमी मौजूद पदाझार महादेव वॉटरफॉल भी बरसात में घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यह झरना राजस्थान के चर्चित क्षेत्र बूंदी में मौजूद है। अगर आप इस मानसून पदाझार महादेव वॉटरफॉल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां रामेश्वर महादेव गुफा मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES