अजीत अगरकर बन सकते हैं नए चीफ सिलेक्टर:कमिटी मेंबर बनने के लिए अप्लाई किया; दिल्ली कैपिटल्स का असिस्टेंट
June 30, 2023
मोदी ने DU जाने के लिए मेट्रो से यात्रा की:टोकन लेकर प्लेटफॉर्म पहुंचे; थोड़ी देर में यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे
June 30, 2023

राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:केदारनाथ या‌त्रा दिन भर के लिए रुकी, 17 घंटे बाद बद्रीनाथ हाईवे खोला गया

देश भर में मानसून एडवांस स्टेज में पहुंच गया है। इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

उधर, भारी बारिश के कारण केदारनाथ या‌त्रा दिन भर के लिए रोक दी गई है। लैंड स्लाइड के 17 घंटे बाद बद्रीनाथ का रास्ता दोबारा खोल दिया गया है।

IMD मुंबई के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तक मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है।

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, राज्य के 4 जिलों में अभी भी 40 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। गुरुवार को 4 और मौतें हुई हैं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को भारी बारिश की वजह से छिनका के पास लैंडस्लाइड हो गया था।

गुजरात के पंचमहल में भारी बारिश से एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए।

मानसून ट्रैकर से समझिए देश में मौसम का हाल…

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: उत्तराखंड, असम, पश्चिम-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी-पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी-पश्चिम मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, गोवा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तेज बारिश वाले सभी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होगी। इनके अलावा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ कर्नाटक में गरज, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होगी।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

असम के बारपेटा जिले के कई गांवों में अभी भी पानी भरा हुआ है। बाढ़ के चलते हजारों लोगों के घर और खेत बर्बाद हो गए हैं। 43,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

असम के बारपेटा जिले के कई गांवों में अभी भी पानी भरा हुआ है। बाढ़ के चलते हजारों लोगों के घर और खेत बर्बाद हो गए हैं। 43,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

पटना के बोरिंग रोड में पानी भर गया। स्थानीय लोगों और सड़क से गुजर रहे लोगों को जलजमाव की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पटना के बोरिंग रोड में पानी भर गया। स्थानीय लोगों और सड़क से गुजर रहे लोगों को जलजमाव की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार के समस्तीपुर जिले के नमापुर गांव में बागमती नदी के कटाव को रोकने के लिए किनारे पर रेत की बोरियां लगाई गई हैं।

बिहार के समस्तीपुर जिले के नमापुर गांव में बागमती नदी के कटाव को रोकने के लिए किनारे पर रेत की बोरियां लगाई गई हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बच्चे बारिश से भीगे ग्रांउड में फुटबॉल खेलते नजर आए।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बच्चे बारिश से भीगे ग्रांउड में फुटबॉल खेलते नजर आए।

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के बाद एक डैम का पानी ओवरफ्लो हो गया। जिससे शहर में पानी भर गया।

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के बाद एक डैम का पानी ओवरफ्लो हो गया। जिससे शहर में पानी भर गया।

सूरत के छानिया गांव में भारी बारिश के चलते एक मंदिर का आधा हिस्सा पानी में डूब गया।

सूरत के छानिया गांव में भारी बारिश के चलते एक मंदिर का आधा हिस्सा पानी में डूब गया।

देहरादून के बाहरी इलाके में इंद्रधनुष दिखाई दिया।

देहरादून के बाहरी इलाके में इंद्रधनुष दिखाई दिया।

जयपुर में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया।

नोएडा में बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया।

नोएडा में बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया।

चंडीगढ़ में गुरुवार को तेज बारिश हुई। यहां तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में गुरुवार को तेज बारिश हुई। यहां तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

मुंबई के बोरीवली में सड़कों पर पानी भर गया।

मुंबई के बोरीवली में सड़कों पर पानी भर गया।

ठाणे में बारिश के चलते एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर कार पर गिर गया।

ठाणे में बारिश के चलते एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर कार पर गिर गया।

अब देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल…

मध्यप्रदेश: ग्वालियर-चंबल, उज्जैन में आज बारिश का अलर्टग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में शुक्रवार को मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 1 जुलाई से तेज बारिश का दौर थम जाएगा, जो एक-दो दिन तक रह सकता है। इसके बाद फिर से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 

बिहार : 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पानी-पानी हुआ पटना

बिहार में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। आज सुबह से ही पटना,जहानाबाद, गोपालगंज में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक दिन की झमाझम बारिश में पटना के कई इलाकों में पानी भर गया है।

हिमाचल : कमजोर पड़ा मानसून, अगले 4 दिन भी मौसम साफ रहेगा

धमाकेदार शुरुआत के बाद मानसून कमजोर पड़ने लगा है। बीते दो दिनों के दौरान नॉर्मल से भी कम बरसात हुई है। अगले तीन से चार दिन भी बारिश के कम आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश भागों में आज से अगले 72 घंटे तक हल्की धूप खिल सकती है। 

उत्तरप्रदेश : लखनऊ-अयोध्या में सुबह से बारिश, 36 जिलों में अलर्ट

मानसूनी बारिश का दौर दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और कानपुर में देर रात से रुक-रुककर बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। शुक्रवार सुबह बारिश की वजह से सुबह-ए-बनारस मंच द्वारा आयोजित गंगा आरती स्थल को बदलना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES