अगले 6 महीनों में 23 IPO, 7 इसी हफ्ते:साल के बाकी महीनों में शेयर बाजार से 1 लाख करोड़ रुपए जुटाएंगी दो दर्जन कंपनियां
June 27, 2023
PM ने लॉन्च की 5 नई वंदे भारत:मोदी ने कहा- उभरती भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में MP की बड़ी भूमिका
June 27, 2023

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 12 गुना तक ज्यादा बारिश:दो दिनों में 7 राज्यों के 31 लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में 150 रोड बंद

कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून लगभग पूरे उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में पहुंच गया है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 24 घंटे में सामान्य से 2 से 12 गुना तक अधिक बारिश हुई है।

सोमवार को मानसून पंजाब और गुजरात में और आगे बढ़ा। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में 24 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

दो दिन में बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं से सात राज्यों में 31 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 9 हिमाचल प्रदेश में, 6 मुंबई में, 6 राजस्थान में, 2-2 हरियाणा और पंजाब में हुईं।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में करंट लगने से 1 महिला की जान गई है।

हिमाचल के मंडी जिले में 48 घंटे में भूस्खलन की दो घटनाएं हुईं। इसके चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 दो जगहों पर घंटों बंद रहा।

इस रूट पर लगा जाम 20 घंटे बाद खुला। अब भी यहां 150 रोड बंद हैं। आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 102.5 करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है।

मानसून ट्रैकर से समझिए देश में मौसम का हाल…

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर भरे पानी से गुजरते लोग।

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर भरे पानी से गुजरते लोग।

शिमला में रविवार को तेज बारिश हुई।

शिमला में रविवार को तेज बारिश हुई।

मानसून के बीच शिमला में पहाड़ों के चारों तरफ बादल नजर आए।

मानसून के बीच शिमला में पहाड़ों के चारों तरफ बादल नजर आए।

उत्तराखंड के नैनीताल में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ।

उत्तराखंड के नैनीताल में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ।

नई दिल्ली में मंगलवार तड़के बारिश हुई। तस्वीर ITO रोड की है।

नई दिल्ली में मंगलवार तड़के बारिश हुई। तस्वीर ITO रोड की है।

असम के डिब्रूगढ़ में मंगलवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जिसके पूरे दिन जारी रहने की संभावना है।

असम के डिब्रूगढ़ में मंगलवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जिसके पूरे दिन जारी रहने की संभावना है।

मंगलवार सुबह से मुंबई में तेज बारिश जारी है। विजुअल्स वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से।

मंगलवार सुबह से मुंबई में तेज बारिश जारी है। विजुअल्स वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से।

हरियाणा के गुरुग्राम में एक अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें छत की परछाई दिखने लगी।

हरियाणा के गुरुग्राम में एक अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें छत की परछाई दिखने लगी।

मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मशीनों से लैंडस्लाइड में गिरे पत्थरों को हटाया गया।

मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मशीनों से लैंडस्लाइड में गिरे पत्थरों को हटाया गया।

असम के बरपेटा जिले में करीब 1.70 लाख लोग बाढ़ के चलते प्रभावित हैं।

असम के बरपेटा जिले में करीब 1.70 लाख लोग बाढ़ के चलते प्रभावित हैं।

गुजरात के नडियाद में सोमवार को तेज बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया।

गुजरात के नडियाद में सोमवार को तेज बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारी बारिश के चलते कई जगह पानी भर गया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारी बारिश के चलते कई जगह पानी भर गया।

राज्यों का हाल भी जान लीजिए…

मध्यप्रदेश: भोपाल में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेशभर में मानसून एक्टिव

मानसून के एक्टिव होने से बिजली गिरने के मामले भी बढ़ सकते हैं। मौसम विभाग ने एडवायजरी भी जारी की है।

प्रदेश में 24 जून को मानसून की एंट्री मंडला जिले से हो गई। सोमवार को 16 जिलों में तेज और रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बैतूल, हरदा, बुरहानपुर और खंडवा में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं, भोपाल, विदिशा समेत 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 

हिमाचल प्रदेश: 6 दिन बारिश का अलर्ट; 150 सड़कें बंद, तीन दिनों में 103 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार को बारिश के बाद जलभराव हो गया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार को बारिश के बाद जलभराव हो गया।

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 6 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज के लिए चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों को ऑरेंज अलर्ट और कल से अगले 72 घंटे के लिए लिए यलो अलर्ट दिया गया है। प्रदेश में 3 दिन से हो रही भारी बारिश के बाद 150 से ज्यादा सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हैं। 

उत्तर प्रदेश: 29 जिलों में अलर्ट, पश्चिम UP में 30 जून तक बरसात

झांसी में पिछले 6 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक अच्छी बारिश होगी।

UP में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। ऐसा कोई जिला नहीं बचा है, जहां बारिश न हुई हो। मौसम विभाग ने पश्चिम UP में आज से 30 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 27 और 28 जून को पूर्वी UP में बारिश के कम आसार हैं। 29 और 30 जून को पूर्वी UP में भी भारी बारिश हो सकती है। 

छत्तीसगढ़: बारिश से कई बस्तियां, कॉलोनियां जलमग्न, रायपुर में लोगों के बेडरूम डूबे

लोगों ने बताया कि कॉलोनी के पास से गुजरने वाले पुराने नाले को पाटकर जमीन का सौदा किया गया था, जिसकी वजह से ऐसे हालात बने।

लोगों ने बताया कि कॉलोनी के पास से गुजरने वाले पुराने नाले को पाटकर जमीन का सौदा किया गया था, जिसकी वजह से ऐसे हालात बने।

रायपुर शहर में सोमवार के पूरे दिन और रातभर बारिश होती रही। इस वजह से कई जगहों पर जल जमाव हो गया। तेलीबांधा आनंद विहार और आनंद नगर में तो जरा सी बारिश में किसी की गाड़ी डूब गई तो किसी का बेडरूम। लोगों के किचन, डायनिंग एरिया में नाली का पानी भर गया। घर में बदबूदार पानी में सोफा, फर्नीचर सब डूबा रहा।

बिहार: सामान्य से 76% कम बारिश, 10 जिले तो सूखे ही रहे

पूरे प्रदेश में सामान्य से 76 फीसदी कम बारिश हुई है। इसका असर खेती पर पड़ रहा है।

बिहार में मानसून की एंट्री तय समय से एक दिन पहले हो गई, सभी जिलों में पहुंच गया है, लेकिन अब तक कहीं भी झमाझम बारिश नहीं हुई है। सीमांचल के जिले किशनगंज को छोड़ दिया जाए तो किसी भी जिले में सामान्य बारिश का कोटा 50% तक पूरा नहीं हुआ है। पटना समेत 22 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से 80 फीसदी कम बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES