भारत WTC चैंपियन बनने से 280 रन दूर:कोहली-रहाणे नाबाद लौटे; ऑस्ट्रेलिया ने दिया 444 का टारगेट, इंडिया 164/3
June 11, 2023
‘AI टूल्स बनाना भारतीय कंपनियों के बस में नहीं’:सैम ऑल्टमैन के कमेंट पर टेक महिंद्रा के CEO ने दिया जवाब, बोले- चैलेंज एक्सेप्टेड
June 11, 2023

11 जून को फ्यूल की कीमतें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, राजस्थान में पेट्रोल 113 रुपए लीटर बिक रहा

आज यानी 11 जून, रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर और डीजल 89.62 रुपए लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर बना हुआ है।

कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं तो कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति में होंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों ने पिछली तिमाही में ‘ठीक’ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ घाटे की भरपाई कर ली है।

एक साल से ज्यादा समय से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।

16 राज्यों में पेट्रोल 100 के ऊपर
देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए के ऊपर बिक रहा है। वहीं डीजल भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से ऊपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES