आषाढ़ मास की चतुर्थी आज:कृष्णपिंगाक्ष रूप में पूजे जाएंगे गणपति, पुराणों के मुताबिक ये परेशानियों से बचाने वाला व्रत है,
June 7, 2023
हर रविवार जलसा के बाहर नंगे पैर आते हैं अमिताभ:सालों बाद फैंस से इस तरह मिलने की वजह बताई, बोले- वो ही मेरा मंदिर हैं
June 7, 2023

बुध का राशि परिवर्तन आज:अब वृष राशि में सूर्य-बुध साथ होने से 15 जून तक रहेगा बुधादित्य योग, रुके काम बनेंगे,

7 जून की शाम को बुध ग्रह मेष से निकलकर वृष राशि में आ जाएगा। इसी राशि में सूर्य पहले से ही मौजूद है। अब 15 तारीख तक ये दोनों ग्रह बुधादित्य योग बनाएंगे, क्योंकि 15 तारीख को सूर्य राशि बदलकर बुध से आगे बढ़ जाएगा।

खास बात ये है कि इन ग्रहों पर किसी शत्रु या पाप ग्रह की दृष्टि नहीं पड़ रही है, इसलिए जिन राशियों के लिए ये योग शुभ है उन लोगों को इस योग का पूरा फायदा मिलेगा।

क्या कहते हैं ज्योतिषी…
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि इस शुभ योग से कृषि क्षेत्र यानी फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। बड़े निवेश और लेन-देन होंगे। मीडिया और वकालात से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।

काशी के प्रो. रामनारायण द्विवेदी बताते हैं कि इस शुभ योग से स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। साथ ही व्यापारिक क्षेत्रों में फायदा होने के भी योग बन रहे हैं।

बुधादित्य योग: 4 राशियों के लिए शुभ
सूर्य और बुध की जोड़ी से 15 जून तक कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 4 राशियों के लोगों को नौकरी और बिजनेस में फायदा हो सकता है। तरक्की के मौके भी मिलेंगे।

मेष, वृष, कन्या, तुला, मकर और वृश्चिक राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा, यानी काम होंगे तो रुकावटें भी आएंगी। मेहनत बढ़ेगी। इनके अलावा मिथुन और कुंभ राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोग परेशान हो सकते हैं। इन लोगों को लेन-देन और निवेश बहुत संभलकर करना होगा।

शुभ फल के लिए सूर्य और गणेश पूजा
इस शुभ योग का पूरा फल पाने के लिए उगते हुए सूरज को जल चढ़ाएं। गणेशजी को दूर्वा और लड्‌डू का भोग लगाएं। कांसे की थाली में खाना खाएं। किन्नरों को हरे मूंग और हरी सब्जियों का दान दें। जरुरतमंद लोगों को राजगीरा का आटा दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES