सिद्धारमैया ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक:कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की 5 गारंटियों पर फैसला होगा,
June 2, 2023
राहुल बोले-आजादी के बाद मानहानि में सबसे बड़ी सजा मुझे:संसद में अडाणी पर बोलने के तुरंत बाद मेरी सांसदी चली गई
June 2, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन मंच पर गिर पड़े…VIDEO:सैंडबैग में पैर फंस गया था, व्हाइट हाउस बोला- चोट नहीं आई, अब वे ठीक हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को कोलोराडो में एयरफोर्स एकेडमी के कार्यक्रम में गिर पड़े। वे यहां ग्रेजुएशन सेरेमनी में भाग लेने आए थे। भाषण देने के बाद उन्होंने एक कैडेट से हाथ मिलाया और जैसे ही वे अपनी सीट की तरफ जाने लगे, तभी वे स्टेज पर गिर पड़े।

एयरफोर्स अधिकारियों ने उन्हें उठाया। उठने में उन्हें कुछ परेशानी आई, हालांकि खड़े होने के बाद उन्हें मदद की जरूरत नहीं पड़ी। व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति ठीक हैं, उन्हें चोट नहीं आई।

बाइडेन के गिरते ही एयरफोर्स अफसर उन्हें उठाने के लिए आगे आए।

बाइडेन के गिरते ही एयरफोर्स अफसर उन्हें उठाने के लिए आगे आए।

स्टेज पर पड़े बैग में फंसा था बाइडेन का पैर
इस कार्यक्रम के वीडियो में दिख रहा है कि बाइडेन जैसे ही खड़े होते हैं, वे उंगली से स्टेज की तरफ इशारा करते हैं। बताया जा रहा है कि यह काले रंग का बैग था, जिसमें रेत भरी थी। बाइडेन का पैर इसी में फंसा था।

अमेरिका के सबसे ज्यादा उम्र के राष्ट्रपति हैं बाइडेन
बाइडेन अमेरिका में राष्ट्रपति पद संभालने वाले सबसे बुजुर्ग नेता हैं। 80 साल के डेमोक्रेट नेता ने 20 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उन्होंने रिपब्लिक के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिका की सत्ता हासिल की थी। वे 2024 में दोबारा चुनाव लड़ने वाले हैं।

एक दिन पहले ही उनके डॉक्टर ने रिपोर्ट जारी कर बताया था कि बाइडेन शारीरिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ हैं और वे रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि वे अक्सर लड़खड़ा जाते हैं। नवंबर 2020 में बाइडेन के दाहिने पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। उस दौरान वह अपने डॉग के साथ खेल रहे थे।

राष्ट्रपति बाइडेन कोलोराडो में एयरफोर्स एकेडमी के ग्रेजुएशन में शामिल होने आए थे।

राष्ट्रपति बाइडेन कोलोराडो में एयरफोर्स एकेडमी के ग्रेजुएशन में शामिल होने आए थे।

पहले भी 5 बार लड़खड़ाए हैं बाइडेन के पैर

23 फरवरी 2023: राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड से अमेरिका वापस आ रहे थे। अमेरिका जाने के लिए वो एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वो सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए। वीडियो में उन्हें हाथ के सहारे उठते देखा गया। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाल लिया और विमान के अंदर बैठ गए।

16 नवंबर 2022: जो बाइडेन G20 समिट में हिस्सा लेने बाली गए थे। यहां मैंग्रोव फॉरेस्ट में घूमने के दौरान सीढ़ियां चढ़ते वक्त बाइडेन का संतुलन बिगड़ गया। तभी उनके साथ चल रहे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने उन्हें पकड़ लिया।

जून 2022: राष्ट्रपति जो बाइडेन एक टीवी शो में इंटरव्यू देने लॉस एंजेलिस जा रहे थे। तब वो एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय लड़खड़ा गए थे।

मई 2022: एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर भी प्लेन में चढ़ते समय लड़खड़ा गए थे। तब उन्हें कमांडर इन चीफ ने संभाला था।

21 दिसंबर 2021: जो बाइडेन एटलांटा के दौरे पर जा रहे थे, जहां उन्हें एशियाई-अमेरिकी समुदाय के नेताओं से मुलाकात करनी थी। उस दौरान वे तीन बार लड़खड़ाए थे। व्हाइट हाउस ने कहा था कि उस वक्त हवा काफी तेज थी, शायद इसीलिए राष्ट्रपति बाइडेन का बैंलेंस गड़बड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES