इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL) के दौरान चोटिल हुए महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गई। सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई है। 5वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL का खिताब दिलाने वाले धोनी को टूर्नामेंट के पहले ही मैच में चोट लग गई थी।
धोनी का ऑपरेशन सुबह 8 बजे हुआ है। डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने यह ऑपरेशन किया। वो ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का ऑपरेशन भी चुके हैं।
यह फोटो गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मैच की है। जब गुजरात की पारी के आखिरी ओवर में धोनी डाइव लगाने के दौरान चोटिल हो गए थे।
धोनी गुजरात के खिलाफ IPLके पहले मैच में हो गए थे चोटिल
धोनी गुजरात के खिलाफ IPL 2023 के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई, जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद उन्होंने विकेट कीपिंग जारी रखी।
मैच के बाद CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर अपडेट दिया। फ्लेमिंग ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले धोनी के घुटने में दर्द हो रहा था। उसके बाद धोनी बाद के मैचों में बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते नजर आए थे। यही नहीं वह घुटने की चोट की वजह से बल्लेबाजी करने भी अधिकांश मैचों में निचले क्रम पर ही आए।
पिच पर भी वह दौड़ कर रन लेने के बजाय बड़े शॉट ज्यादा खेलते नजर आए। धोनी ने भी IPL सीजन के बीच में कहा था कि वह ज्यादा दौड़ नहीं सकते हैं। इसलिए वह निचले क्रम पर आकर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं।
रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और पंत की भी घुटने की सर्जरी हो चुकी है
धोनी से पहले सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और ऋषभपंत भी घुटने की सर्जरी हो चुकी है। सुरेश रैना ने साल 2019 में 32 साल की उम्र में घुटने की सर्जरी कराई थी। रैना को घुटने में 2007 से ही समस्या थी। वहीं पिछले साल सितंबर में रवींद्र जडेजा ने भी घुटने की सर्जरी कराई थी। पिछले साल एशिया कप के दौरान हांगकांग के खिलाफ मैच में उनके घुटने में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह टी-20 वर्ल्ड कप सहित कई टूर्नामेंट से टीम से बाहर रहे थे।
वहीं पंत को भी कार एक्सीडेंट के बाद घुटने की सर्जरी करानी पड़ी। उनके घुटने का भी ऑपरेशन कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों ने किया। पंत का पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के दौरान उनके कार का एक्सीडेंट हो गया था।
4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने पहुंचे थे।
स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें…
IPL जीतकर धोनी बोले- आज रिटायरमेंट का ऐलान आसान होता:अगली बार के लिए कड़ी मेहनत मुश्किल, पर ये फैंस को मेरा तोहफा होगा
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांचवीं बार IPL खिताब जीता है। इस जीत के बाद 41 साल के धोनी ने संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा- CSK के फैंस से मुझे जितना प्यार मिला है, उनके लिए एक और सीजन खेलना का तोहफा होगा।
2022 में नंबर-9 रही CSK कैसे बनी चैंपियन:ब्रावो रिटायर, स्टोक्स चोटिल होकर बाहर; फिर भी जीता 5वां खिताब, जानिए टीम की कमबैक स्टोरी
चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता है। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा बार IPL ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। हालांकि, टीम और धोनी के लिए यह अचीवमेंट कतई आसान नहीं रहा। CSK पिछले सीजन में 10 टीमों में नौवें नंबर पर रही थी। 14 लीग मैचों में उसे सिर्फ 4 में जीत मिली थी।