गुरुग्राम में शराबियों के हुड़दंग का VIDEO:कार की छत पर पुशअप, खत्म करके डांस करने लगा, 2 लड़के खिड़कियों में लटके थे
May 31, 2023
महापुण्य देने वाला व्रत आज:महर्षि वेदव्यास के कहने पर भीम ने किया निर्जला एकादशी का व्रत, श्रीकृष्ण ने इसे बताया अक्षय पुण्य देने वाला
May 31, 2023

हिसार में ट्रक में घुसी क्रूजर और बाइक:हांसी में दिल्ली रोड पर एक्सीडेंट; 5 की मौत, महिला गंभीर घायल; 2 मरने वाले रोहतक के

हरियाणा के हिसार जिले में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा हांसी में दिल्ली रोड पर बने ढाणा बाइपास पर अनिलपुरा से हांसी के बीच हुआ। एक ट्रक में क्रूजर कार और बाइक दोनों घुस गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे पहले नागरिक हॉस्पिटल हांसी में लाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया।

क्रूजर में फंसे हादसे में मारे गए लोगों के शव।

क्रूजर में फंसे हादसे में मारे गए लोगों के शव।

मृतकों में शामिल 2 लोगों की शिनाख्त
मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं 5 मृतकों में से अभी तक 2 लोगों की पहचान हो पाई है, जिसमे संदीप और प्रदीप निवासी खरकड़ा गांव जिला रोहतक के रूप में हुई है। बाकी 3 मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 2 लोग सड़क पर आ गिरे और उनकी जान चली गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 2 लोग सड़क पर आ गिरे और उनकी जान चली गई।

ओवरस्पीड और बारिश हादसे का कारण
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। बताया जा रहा है कि ट्रक होटल सांझा चूल्हा के पास खड़ा था। क्रूजर कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों को लेकर जा रही थी। हादसा ओवरस्पीड और बारिश के कारण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES