दिल्ली शराब नीति केस, सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज:हाईकोर्ट ने कहा- वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं;
May 30, 2023
युगांडा में समलैंगिक संबंध बनाने पर सजा-ए-मौत:LGBTQ के खिलाफ दुनिया का सबसे सख्त कानून पास;
May 30, 2023

जम्मू में पुल से गिरी बस, 10 की मौत:57 घायल; बस में 75 यात्री सवार थे, अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे थे

जम्मू में कटरा से करीब 15 किमी दूर झज्जर कोटली के पास मंगलवार सुबह एक बस पुल से नीचे गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 57 घायल हैं। मौके पर स्थानीय लोग, CRPF और SDRF ने रेस्क्यू चलाया और घायलों को अस्पताल भेजा।

यह बस अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही थी। इसमें 75 यात्री सवार थे। सभी बिहार के रहने वाले थे। जम्मू के डिप्टी कमिशनर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।

देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें..

बस नीचे गिरते ही पलट गई।

बस नीचे गिरते ही पलट गई।

CRPF, SDRF और स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की।

CRPF, SDRF और स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की।

SDRF ने कटर से बस को काटकर लोगों को बाहर निकाला।

SDRF ने कटर से बस को काटकर लोगों को बाहर निकाला।

लोगों को बचाने के लिए क्रेन से बस को उठाया गया।

लोगों को बचाने के लिए क्रेन से बस को उठाया गया।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने के बाद बस ने अपना संतुलन खो दिया और झझर कोटली पुल से नीचे गिर गई। CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक चौधरी ने बताया कि यात्री कटरा जाते समय शायद रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए। इस हादसे में बचाव कार्य के लिए क्रेन लाई जा रही है। जिससे यह देखा जा सके कि बस के नीचे कोई फंसा तो नहीं है।

SSP ने कहा- बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे
जम्मू के SSP चंदन कोहली ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। मामले की जांच के दौरान इसकी भी जांच की जाएगी।

मरने वाले एक ही परिवार के
जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं और अमृतसर में फतेहगढ़ चूडिया रोड के रहने वाले हैं। घर में बेटे के मुंडन के लिए वे वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। घटना के बाद मृतकों के परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

बस हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ सकते हैं…

महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 13 की मौत; रस्सी के सहारे स्थानीय लोगों ने 29 यात्रियों को रेस्क्यू किया

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 29 लोगों का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया। कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES