हरियाणा में ग्रुप-C भर्ती का एग्जाम शेड्यूल तैयार:20 जून से 31 जुलाई तक परीक्षा; 4-बार कोड वाला पेपर,
May 27, 2023
कोट्स:लक्ष्य अपनी कार्यक्षमता और योग्यता देखकर ही तय करना चाहिए, तभी जीवन में सफलता के साथ सुख-शांति मिल सकती है
May 27, 2023

रोहतक में DJ पर नाचने को लेकर मर्डर:डांस से रोकने पर युवकों ने बारातियों को घोंपे चाकू, एक की मौत, दूसरा गंभीर

हरियाणा के रोहतक में डेयरी मोहल्ला में शुक्रवार-शनिवार रात को एक शादी समारोह में हुए झगड़े के दौरान चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं कई घायल हो गए। वारदात देर रात करीब 2 बजे की है। मृतक की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करीब 34 वर्षीय ईशांत के रूप में हुई है। ईशांत बारात में रोहतक आया हुआ था।

वहीं झगड़े में घायल युवक तरुण रोहतक के डेयरी मोहल्ला का रहने वाला है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वहीं अन्य कई लोगों को चोटें आने की सूचना है।

डीजे पर नाचने के दौरान विवाद
मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में बज रहे डीजे पर कई बाहरी युवक फ्लोर पर चढ़कर नाचने लगे। उस दौरान दूल्हा और दुल्हन दोनों डांस कर रहे थे। युवकों को जब बारातियों व वधु पक्ष के लोगों ने रोका तो उन्होंने अपने साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद पंडाल में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।

कई लोगों को मारे चाकू
इस दौरान कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया। जिनमें से तरुण व ईशांत को गंभीर चोटें आई और उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने ईशांत को मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES