27 मई को फ्यूल की कीमतें:77 डॉलर पर आया कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं
May 27, 2023
भारत को मिल सकता है ‘NATO प्लस’ का दर्जा:अमेरिकी कांग्रेस कमेटी की सिफारिश, चीन की घेराबंदी के लिए बताया जरूरी
May 27, 2023

अमेरिका में दिवाली पर हो सकती है सरकारी छुट्टी:संसद में बिल पेश, अमेरिकी सांसद बोलीं- अलग-अलग संस्कृति के लोग हमारी ताकत

अमेरिका में एक सांसद ने दिवाली को सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। इसके लिए अमेरिका की संसद के निचले सदन में एक बिल भी पेश किया गया है। सांसद ग्रेस्ड मेंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- दिवाली दुनियाभर के करोड़ों लोगों के साथ-साथ क्वींस, न्यूयॉर्क और अमेरिका में लाखों परिवारों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है।

मेंग ने कहा- अमेरिका में कई समुदाय और संस्कृति के लोग रहते हैं। यही लोग हमारे देश की ताकत हैं। दिवाली पर छुट्टी घोषित करना इस बात का सबूत होगा कि अमेरिका में सभी समुदाय के लोगों को एक बराबर माना जाता है। साथ ही इससे अमेरिकियों को इस त्योहार के बारे में जानने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही ये बिल पारित होगा।

ये तस्वरी अमेरिका की सांसद ग्रेस मेंग की है। इन्होंने ही दिवाली को सरकारी छुट्टी घोषित करने के लिए बिल पेश किया है।

ये तस्वरी अमेरिका की सांसद ग्रेस मेंग की है। इन्होंने ही दिवाली को सरकारी छुट्टी घोषित करने के लिए बिल पेश किया है।

न्यूयॉर्क में भी ‘दिवाली डे ऐक्ट’ बिल का स्वागत
इस बिल को दिवाली डे ऐक्ट नाम दिया गया है। कांग्रेस से पास होने के बाद ये बिल राष्ट्रपति के पास साइन होने जाएगा। अगर ऐसा हो जाता है तो दिवाली को अमेरिका में 12वीं सरकारी छुट्टी घोषित किया जाएगा। इस बिल का स्वागत करते हुए न्यूयॉर्क विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा- इस साल, हमने देखा कि हमारा पूरा राज्य दीवाली और दक्षिण एशियाई समुदाय को मान्यता देने के समर्थन में है। मेंग दिवाली को सरकारी छुट्टी बनाने की मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जा रही हैं।

इससे पहले न्यूयॉर्क की विधानसभा में भी दिवाली पर छुट्टी घोषित करने के लिए बिल पेश किया जा चुका है। न्यूयॉर्क असेंबली के स्पीकर कार्ल हेस्टी ने बुधवार को एक बयान में कहा था- न्यूयॉर्क की विविध संस्कृति को मान्यता देना जरूरी है। इस विधेयक पर सत्र के आखिरी दिन 8 जून को फैसला किया जा सकता है। हम स्टेकहोल्डर्स के बात करके स्कूल के कलेंडर में बदलाव करने पर चर्चा करेंगे।

पेन्सिल्वेनिया में पास हुआ बिल
हाल ही में पेन्सिल्वेनिया राज्य की सीनेट में भी दिवाली पर ऑफिशियल छुट्टी घोषित करने से जुड़ा बिल पास हो चुका है। विधायक निखिल सवल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था- दिवाली पर छुट्टी घोषित करने के लिए पेश किया बिल सीनेट में सर्वसम्मति से पास हो गया। पेन्सिल्वेनिया में जो भी लोग ये त्योहार मनाते हैं उनके लिए ये खुशी का दिन है। अब पूरा राज्य समुदाय के साथ मिलकर रौशनी का ये अद्भुत त्योहार मनाएगा।

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डी-सेंटिस भी 2019 से गवर्नर हाउस में इंडियन-अमेरिकन समुदाय के लोगों के साथ दिवाली मनाते आए हैं। वो इस समुदाय को खास महत्व देते हैं। कोरोना के दौर में भी फ्लोरिडा के गवर्नर हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा जारी रही।

अमेरिका में 44 लाख लोग भारतवंशी
UN इंटरनेशनल माइग्रेशन रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में करीब 1.80 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं। इनमें से 44 लाख लोग अमेरिका में रहते हैं। यहां 6 राज्यों के 10 जिलों में भारतीय-अमेरिकी लोगों की तादाद 6-18% हैं। कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, इलिनोइस में इनकी सबसे ज्यादा आबादी है।

अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन में 80 से ज्यादा भारतवंशी अहम पदों पर तैनात हैं। इसके अलावा अमेरिका में करीब 38% डॉक्टर भारतीय मूल के हैं। भारतीय-अमेरिकी US में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले जातीय समूह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES