गिल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने:वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा; IPL के फाइनल में विराट के 2 रिकॉर्ड पर नजर
May 27, 2023
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के फीचर्स घटा सकती हैं कंपनियां:सब्सिडी घटने के बाद अब कम स्पेसिफिकेशन वाले वेरिएंट कर सकती हैं लॉन्च
May 27, 2023

मुंबई के 13 खिलाड़ी खेले:शुभमन गिल को 129 रन की पारी में 3 जीवनदान मिले, रोहित ने दी बधाई: क्वालिफायर-2 के मोमेंट्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराया। मैच में शुभमन गिल ने 49 बॉल में शतक जमाया और टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली।

गिल के सेंचुरी लगाते ही रोहित शर्मा उन्हें बधाई देने आए। वहीं, ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में थे, लेकिन कन्कशन की वजह से बाहर हो गए। उनकी जगह विष्णु विनोद ने ली। नेहल इम्पैक्ट प्लेयर बन कर आए और इसी तरह मुंबई ने एक ही मैच में 13 खिलाड़ी खिलाए। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और उनके इम्पैक्ट के बारे में हम जानेंगे।

गिल इस सीजन का तीसरा शतक लगाने के बाद खुशी से हवा में उछल गए।

गिल इस सीजन का तीसरा शतक लगाने के बाद खुशी से हवा में उछल गए।

1. गिल को 129 रन की पारी में 3 जीवनदान मिले

शुभमन गिल ने 129 रन की पारी खेली। यह उनके IPL करियर का सबसे बड़ा स्कोर है। गिल को 129 रन की पारी के दौरान तीन जीवनदान मिले। जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और टीम का स्कोर 200 रन से ऊपर पहुंचाने में अहम रोल निभाया। उनको पहला जीवनदान 30 रन पर मिला। उसके बाद उन्होंने अपनी पारी में 99 रन और जोड़े।

पहला जीवनदान: गिल को पहला जीवनदान पारी के छठे ओवर में मिला। क्रिस जॉर्डन की गेंद पर टिम डेविड ने उनका कैच छोड़ा। ओवर की पांचवीं बॉल पर शुभमन ने मिड ऑन पर शॉट खेला। फील्डिंग कर रहे टिम डेविड के हाथों में तेजी से गेंद आई और कैच छूट गया। उस समय गिल सिर्फ 30 रन पर खेल रहे थे। टीम का स्कोर बिना विकेट खोए हुए 49 रन था।

टिम ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ में भी आ गई थी। जब वह नीचे गिरे तो गेंद उनके हाथ से छिटक गई।

टिम ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ में भी आ गई थी। जब वह नीचे गिरे तो गेंद उनके हाथ से छिटक गई।

दूसरा जीवनदान: गिल को दूसरा जीवनदान 36 रन के स्कोर पर मिला। पारी का आठवां ओवर मुंबई की ओर से कुमार कार्तिकेय कर रहे थे। इस ओवर की चौथी बॉल पर शुभमन ने आगे बढ़कर शॉट खेला। बॉल उनके पैड से लगी और पीछे चली गई। विकेटकीपर ईशान किशन ने बॉल उठाई, लेकिन बॉल बहुत धीमी गति से ईशान के पास आई, इस कारण से गिल को फिर से क्रीज में वापस आने का मौका मिल गया और वह स्टंपिंग होने से बच गए।

आठवें ओवर की चौथी गेंद पर गिल शॉट खेलने के लिए आगे निकले। गेंद उनके पैड से टकरा पीछे चली गई। जब तक ईशान ने स्टंप पर गेंद मारी, तब तक वह क्रीज पर पहुंच चुके थे।

आठवें ओवर की चौथी गेंद पर गिल शॉट खेलने के लिए आगे निकले। गेंद उनके पैड से टकरा पीछे चली गई। जब तक ईशान ने स्टंप पर गेंद मारी, तब तक वह क्रीज पर पहुंच चुके थे।

तीसरा जीवनदान: गिल को तीसरा जीवनदान तिलक वर्मा ने दिया। आठवें ओवर की ही पांचवीं गेंद पर गिल ने पुल शॉट खेला और बॉल डीप मिड-विकेट पर गई। यहां तिलक वर्मा बॉल को जज नहीं कर सके और उन्होंने कैच के लिए कोशिश नहीं की। अगर वे कोशिश करते तो कैच पकड़ सकते थे।

आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिल ने डीप मिडविकेट पर फिर ऊंचा शॉट खेला, लेकिन तिलक कैच नहीं ले सके। रोहित इसकी वजह से तिलक पर गुस्सा भी हुए।

आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिल ने डीप मिडविकेट पर फिर ऊंचा शॉट खेला, लेकिन तिलक कैच नहीं ले सके। रोहित इसकी वजह से तिलक पर गुस्सा भी हुए।

इम्पैक्ट: गिल को पहला जीवनदान 30 रन पर मिला। उसके बाद 36 रन के स्कोर पर दो बार आउट होने से बचे। गिल ने मिले मौका का फायदा उठाया और 129 रन की पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

2. गिल ने लगाया 106 मीटर का सिक्स
शुभमन गिल ने पारी के 13वें ओवर में 106 मीटर लंबा छक्का लगाया। पीयूष चावला पारी का 13वां ओवर फेंक रहे थे, ओवर की चौथी बॉल पर चावला ने गिल को गुड लेंथ बॉल फेंकी। इस पर गिल ने आगे निकलकर लॉन्ग ऑन की ओर लंबा सिक्स लगा दिया। यह छक्का 106 मीटर लंबा था।

इम्पैक्ट: गिल ने पीयूष चावला को टारगेट बनाया और उनके ओवरों में लगातार हिटिंग की। इससे मुंबई पर दबाव बनता गया और टीम को संभलने को मौका नहीं मिला।

गिल ने चावला की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स मारा। यह 106 मीटर दूर जाकर गिरा।

गिल ने चावला की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स मारा। यह 106 मीटर दूर जाकर गिरा।

3. गिल की सेंचुरी पर रोहित ने दी बधाई
शुभमन गिल ने जैसे ही सेंचुरी पूरी की, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें सबसे पहले बधाई दी। शुभमन का इस IPL में यह तीसरा सैकड़ा रहा। इसके अलावा वे इसी IPL में ही चार अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

15वें ओवर की पहली गेंद पर जब गिल ने एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया तो रोहित शर्मा ने उनको बधाई दी।

15वें ओवर की पहली गेंद पर जब गिल ने एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया तो रोहित शर्मा ने उनको बधाई दी।

4. जॉर्डन की वजह से ईशान की आंख में चोट लगी
पहली पारी में 16वें ओवर के बाद मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन अपने ही टीम के बॉलर क्रिस जॉर्डन के कारण चोटिल हो गए। दरअसल ओवर ब्रेक के दौरान अनजाने में जॉर्डन की कोहनी से किशन की आंख में चोट लग गई। ईशान की जगह सब्स्टीट्यूट प्लेयर विष्णु विनोद विकेटकीपिंग करने आए।

इम्पैक्ट: ईशान चोटिल होने के बाद मुंबई से ओपनिंग नहीं कर सके। उनकी जगह नेहल वाधेरा ने ओपनिंग की और पहले ही ओवर में आउट हो गए। मुंबई ने शुरुआती विकेट गंवाए और उन पर पावरप्ले में ही दबाव बन गया।

ओवर ब्रेक के दौरान जॉर्डन की कोहनी किशन की आंख में जा लगी।

ओवर ब्रेक के दौरान जॉर्डन की कोहनी किशन की आंख में जा लगी।

किशन चोट लगने के कारण मैच से बाहर हो गए।

किशन चोट लगने के कारण मैच से बाहर हो गए।

5. कैमरून ग्रीन रिटायर्ड हर्ट हुए
मुंबई की पारी के दूसरे ओवर में ही कैमरून ग्रीन चोटिल हो गए। ओवर की पांचवीं बॉल हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट पिच फेंकी, बॉल ग्रीन की कोहनी पर लगी। मुंबई की मेडिकल टीम आई, ग्रीन को बैंडेज लगाई और उन्हें डग आउट में ले गए। हालांकि ग्रीन सातवें ओवर में फिर बल्लेबाजी करने वापस आए।

इम्पैक्ट: ग्रीन पावरप्ले में रिटायर हुए, उनकी जगह बैटिंग करने आए तिलक वर्मा ने 14 ही गेंदों पर 43 रन की पारी खेल टीम का स्कोरिंग रेट बढ़ा दिया। दोबारा बैटिंग पर आए ग्रीन ने चोट के बावजूद 20 गेंदों पर 30 रन बनाए।

ग्रीन के हाथ में चोट आई और कट लगा।

ग्रीन के हाथ में चोट आई और कट लगा।

रिटायर्ड हर्ट होने के बाद ग्रीन वापस बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 30 रन बनाए।

रिटायर्ड हर्ट होने के बाद ग्रीन वापस बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 30 रन बनाए।

6. तिलक वर्मा ने सीजन का 1100वां सिक्स लगाया
मुंबई की पारी के चौथे ओवर में तिलक वर्मा ने IPL के इस सीजन का 1100वां सिक्स लगाया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने चौथा ओवर फेंका। ओवर की चौथी बॉल पर तिलक ने फाइन लेग पर सिक्स लगाया, ये सीजन का 1100वां छक्का रहा। IPL के किसी भी सीजन में पहली बार इतने छक्के लगे हैं।

इम्पैक्ट: तिलक ने क्रीज पर आते ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाए, उन्होंने 14 गेदों पर ही 43 रन की पारी खेल मुंबई का स्कोरिंग रेट बढ़ाया।

तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

7. विष्णु विनोद कन्कशन सब्स्टिट्यूट बन कर बैटिंग करने उतरे
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर विष्णु विनोद कन्कशन सब्स्टिट्यूट बन कर ईशान किशन की जगह बैटिंग करने उतरे। ईशान किशन पहली पारी में जॉर्डन के हाथों चोटिल हो गए। इस कारण कन्कशन रूल के तहत उनकी जगह विष्णु विनोद को टीम में शामिल किया।

कन्कशन सब नियम के तहत, अगर किसी बल्लेबाज के सिर में चोट लगती है तो उसका कन्कशन टेस्ट किया जाएगा। कन्कशन पाए जाने पर उस प्लेयर की जगह उसी की प्रोफाइल का दूसरा प्लेयर मैच में आ सकता है। जैसे, विकेटकीपर की जगह विकेटकीपर, बैटर की जगह बैटर और स्पिनर की जगह स्पिनर ही रिप्लेस हो सकता है।

मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नेहल वाधेरा को भी शामिल किया था, इस तरह प्लेइंग-11 के 11 खिलाड़ी और विष्णु विनोद को मिलाकर मुंबई ने एक ही मैच में 13 प्लेयर्स खिलाए।

विष्णु विनोद ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए।

विष्णु विनोद ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए।

अब देखें मैच से जुड़े फोटोज……

सूर्यकुमार यादव का विकेट लेने के बाद मोहित शर्मा हाथ जोड़कर खड़े हो गए।

सूर्यकुमार यादव का विकेट लेने के बाद मोहित शर्मा हाथ जोड़कर खड़े हो गए।

मैच के दौरान दोनों टीमों के कप्तान रोहित और हार्दिक हंसी-मजाक करते नजर आए।

मैच के दौरान दोनों टीमों के कप्तान रोहित और हार्दिक हंसी-मजाक करते नजर आए।

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम फैंस से भरा रहा। कल मैच देखने के लिए 75 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे।

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम फैंस से भरा रहा। कल मैच देखने के लिए 75 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES