टीवी इंडस्ट्री के एक और शानदार एक्टर की कार्डियक अरेस्ट से मौत
May 25, 2023
हरियाणा में आज गरज-चमक के साथ चलेगी आंधी:अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं; बारिश से खेतों में थमी बिजाई, नुकसान
May 26, 2023

महेंद्रगढ़ में सिहमा को उप-तहसील बनाने का विरोध:दोगड़ा अहीर के प्रतिनिधिमंडल से CM कर रहे बात; माहौल तनावपूर्ण,

हरियाणा में जिला महेंद्रगढ़ के गांव दोगड़ा अहीर के लोग गांव सिहमा को उप-तहसील का दर्जा दिए जाने का विरोध कर रहे है। ग्रामीण सड़कों पर हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के घेराव का ऐलान किया हुआ है। इलाके में माहौल तनावपूर्ण है, जिसके चलते भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। बता दें कि CM गांव दोगड़ा अहीर में ही गुरुवार को रात्रि प्रवास पर थे। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका गांव बड़ा है, इसलिए दोगड़ा अहीर को उप-तहसील बनाया जाना चाहिए।

विवाद सुलझाने के लिए CM ने बुलाया
वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव के एक प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए भी बुला लिया है। इस समय CM और प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात चल रही। इस मीटिंग में अटेली के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी गांव दोगड़ा अहीर में पहुंचे हैं, लेकिन ग्रामीणों ने उनका भी विरोध करते हुए नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करती दोगड़ा अहीर की महिलाएं।

विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करती दोगड़ा अहीर की महिलाएं।

CM प्रवास निवास के बाहर जुटी महिलाएं
बताया जा रहा है कि विरोध के चलते गुरुवार रात को CM से गांव का कोई शख्स मिलने नहीं गया। शुक्रवार सुबह भी गांव के लोग और महिलाएं उनके प्रवास निवास के बाहर विरोध करने पहुंच गए। जहां पर मुख्यमंत्री ठहरे हुए हैं, वहां महिलाओं की तथा ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री के बाहर निकलते ही वे उनका घेराव करेंगे।

गांव दोगड़ा अहीर में CM प्रवास निवास के बाहर तैनात पुलिस बल और जुटे ग्रामीण।

गांव दोगड़ा अहीर में CM प्रवास निवास के बाहर तैनात पुलिस बल और जुटे ग्रामीण।

माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात
वहीं तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के घेराव की सूचना मिलते ही DG सीआईडी आलोक मौके पर पहुंचे। पुलिस बल भी बुला लिया गया। महिलाओं की संख्या भी ज्यादा होने के कारण महिला पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया गया है। SP विक्रांत भूषण पहले से प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं। वे खुद लोगों के बीच जाकर उनको समझा रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं।

ग्रामीणों ने विधायक का भी घेराव किया
वहीं विरोध की जानकारी मिलते ही अटेली विधायक सीताराम मौके पर पहुंचे। सुबह करीब सवा 8 बज से अटेली विधायक सीता राम यादव मौके पर हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों ने उनका जबरदस्त विरोध किया। विधायक का ग्रामीणों ने घेराव किया। विधायक का विरोध होने पर मौके पर SP विक्रांत भूषण भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े हैं।

जनसंवाद कार्यक्रम में सिहमा को उप-तहसील बनाने का ऐलान
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर महेंद्रगढ़ में पिछले 3 दिन से हैं और जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। गुरुवार को नारनौल में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गांव सिहमा को उप-तहसील बनाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद गांव दोगड़ा अहीर के लोग भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने रात को ही गांव में प्रदर्शन करके विरोध जताया।

वहीं आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने ट्वीट करके निशाना साधा और लिखा कि नारनौल के गांव दोगड़ा अहीर में जनसंवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू। अगर जनसंवाद में मुख्यमंत्री जनता की ही नहीं सुनेंगे तो ऐसा ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES