नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Budget Friendly Foreign Destinations: कुछ लोगों के लिए इंटरनेशनल ट्रिप एक सपना होता है। लेकिन बजट की कमी अक्सर उनके सपनों के आड़े आ जाती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। दुनियाभर में ऐसे कई देश और जगहें हैं, जहां आप अपने बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ये देश घूमने के लिहाज से काफी अच्छे हैं। घूमने-फिरने से लेकर खाने-पीने यहां तक कि रूकने के लिए भी काफी सस्ते ऑप्शन्स मौजूद हैं। तो कौन से देश हैं
विदेश घूमने की है चाह, तो मलेशिया है बेस्ट ऑप्शन। जहां आप बजट में घुमक्कड़ी के मजे ले सकते हैं। इसका पेनांग शहर घूमने के लिए शानदार जगह है। अगर आपको शांति पसंद है, तो मलेशिया के लैंगकॉवी भी जा सकते हैं। यहां पर्यटकों की कोई भीड़ नहीं मिलेगी। न सड़कों पर गाड़ियों का शोर मिलता है और न ही बाजारों में बहुत ज्यादा हलचल। मलेशिया आकर आप एक साथ कई चीज़ें एंजॉय कर सकते हैं। यहां के स्थानीय लोगों का व्यवहार भी काफी दोस्ताना है जिस वजह से शहर को एक्सप्लोर करना और आसान हो जाता है।
वियतनाम का नाम भी विदेश घूमने वालों की लिस्ट में जरूर शामिल होता है। यह बहुत ही खूबसूरत और शांत देश है और सबसे बड़ी बात यह दुनिया के सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहां भारतीय करेंसी की वैल्यू काफी ज्यादा है।
यह देश अपने खूबसूरत बौद्ध मंदिर, वॉर म्यूजियम्स और स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है। वियतनाम अपनी अनोखी फ्रेंच वस्तु कला के लिए भी जाना जाता है। तीन से चार रातों के लिए वियतनाम में आपको लगभग 25 हजार खर्च करने होंगे।
इसके अलावा आप कम खर्च में कंबोडिया भी घूम कर आ सकते हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मंदिरों और स्वादिष्ट खाने के लिए जाने जाना वाला ये देश पर्यटकों के लिए बजटफ्रेंडली भी है।
थाईलैंड भी बजट फ्रेंडली फॉरेन डेस्टिनेशन में शामिल है। जहां आकर आप अपना वेकेशन फुट टू एंजॉय कर सकते हैं। चीप एंड बेस्ट स्ट्रीट फूड्स, बैंकॉक और पटाया के हाई स्ट्रीट मार्केट, स्पॉ, क्लबिंग जैसे कई ऑप्शन्स हैं, जो आपके ट्रिप को मज़ेदार बना सकती हैं। फुकेत के बीच थाईलैंड के सबसे अच्छे बीचेज़ में से एक हैं, तो वहीं क्रॉबी भी अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए मशहूर है। जहां एक बार जाना तो बनता है।
अपनी छुट्टियां बिताने के लिए एक और खूबसूरत और पॉकेट फ्रेंडली डेस्टिनेशन है श्रीलंका। यह खूबसूरत देश अपनी समृद्ध संस्कृति, खूबसूरत नजारे और सुंदर समुद्री तटों से लोगों को अपनी तरफ खींचता है। बीच, पहाड़, सुंदर और भव्य मंदिर, शानदार खान-पान… श्रीलंका में आपको ये साी चीजें मिलेंगी। आप इस खूबसूरत देश को काफी कम बजट में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो बाली को अपनी इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। समुद्र तट के किनारे पर बसे हुए बाली में कई पुराने मंदिर और ट्रेडिशनल संगीत के साथ किए जाने वाला डांस दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करने के लिए काफी हैं। बाली में हर साल बड़ी संख्या में दुनियाभर के टूरिस्ट पहुंचते हैं। बाली में नाइटलाइफ़ का लुत्फ उठाने के साथ-साथ आप उलुवातु, उबुद, कुटा को एक्सप्लोर करना मिस न करें। इसके अलावा बाली अपने लाजवाब जायकों के लिए भी बेहद मशहूर है।