25 मई को फ्यूल की कीमतें:एक साल बाद भी कम नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, 16 राज्यों में पेट्रोल 100 के ऊपर
May 25, 2023
चीन में कोरोना की नई लहर:ओमिक्रॉन के XBB वैरिएंट से जून में आएगा पीक, एक हफ्ते में दर्ज हो सकते हैं 6.5 करोड़ केस
May 25, 2023

दुनिया के अमीरों की संपत्ति घटी, भारतीयों की बढ़ी:अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने 1.63 लाख करोड़ गंवाए

दुनिया में सबसे अमीर लोगों की संपत्ति एक ही दिन में तेजी से घटी है, जबकि भारत रइसों की संपत्ति बढ़ी है। दुनिया के टॉप रईस बर्नार्ड अर्नाल्ट, जेफ बेजोस, बिल गेट्स से लेकर वॉरेन बफे तक की संपत्ति पिछले 24 घंटों में घटी है। सबसे ज्यादा संपत्ति अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की घटी है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति कम हुई है। जबकि भारतीय उद्योगपतियों गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी की संपत्ति तेजी से बढ़ी है। इंडेक्स के अनुसार, 24 घंटों में टॉप-20 में शामिल 18 अमीरों की संपत्ति में गिरावट आई है।

दुनिया के कई रईसों की संपत्ति घटी
जेफ बेजोस: अमेजन के फाउंडर​​​​​​​ जेफ बेजोस की संपत्ति 1,63,909 करोड़ रुपए घटी है। उनकी नेटवर्थ 139 अरब डॉलर है।
बर्नार्ड अर्नाल्ट: LVMH के फाउंडर बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति 92,000 करोड़ रुपए घटी है। उनकी नेटवर्थ 192 अरब डॉलर है।
एलन मस्क: स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्का के को-फाउंडर एलन मस्क की संपत्ति 18,3502 करोड़ रुपए घटी है। उनकी नेटवर्थ ​180 अरब डॉलर है।​
वॉरेन बफे: मशहूर बिजनेसमैन वॉरेन बफे की संपत्ति 18,102 करोड़ रुपए घटी है। उनकी नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है।
बिल गेट्स: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की संपत्ति 8,266 करोड़ रुपए घटी है। उनकी नेटवर्थ 125 अरब डॉलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES