राहुल ने चांदनी चौक में ‘मोहब्बत का शरबत’ पिया:दिल्ली के बंगाली मार्केट में गोलगप्पे खाए, लोगों से घिरे नजर आए… PHOTOS
April 19, 2023
सिद्धारमैया बोले- सूडान में फंसे भारतीयों को वापस कौन लाएगा:विदेश मंत्री का जवाब- उन पर हमारी नजर,
April 19, 2023

4 दिन घटने के बाद फिर बढ़े कोरोना के केस:24 घंटे में 10 हजार 542 नए मामले, 38 मौतें; एक्टिव केस 63 हजार

देश में कोरोना के मामलों में लगातार चार दिन कमी आने के बाद आज एक बार फिर केस बढ़ गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10 हजार 542 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 38 लोगों की मौत हो गई। यह इस साल सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। वहीं एक्टिव केस के आंकड़े बढ़कर 63 हजार 562 हो गए हैं। सोमवार को एक्टिव केस 61 हजार 233 थे।

इस साल सबसे ज्यादा 11 हजार 109 केस 13 अप्रैल को दर्ज किए गए थे। इसके बाद लगातार चार दिन संक्रमण के मामलों में कमी आई थी। 14 अप्रैल को 10 हजार 753, 15 अप्रैल को 10 हजार 93, 16 अप्रैल को 9 हजार 111 और 17 अप्रैल को 7 हजार 633 केस मिले थे।

टॉप-5 राज्यों में 59% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 10,542 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 6,310 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 59% से ज्यादा है।

केरल: यहां 2,041 नए केस मिले, 2,062 लोग ठीक हुए, जबकि 12 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 19,681 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां मंगलवार को 1,537 नए केस आए। पॉजिटिविटी रेट 26.54% हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा: यहां बीते दिन 965 नए केस सामने आए और 769 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 4,558 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र: यहां मंगलवार को 949 नए केस मिले और 912 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 6,118 एक्टिव केस हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां 818 नए केस आए हैं। यहां एक्टिव केस 4008 हो गए हैं। वहीं, 502 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

बाकी राज्यों का हाल भी जान लीजिए…

बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 600 हुई, 24 घंटे में कोरोना के 135 नए केस मिले

बिहार में मंगलवार को 135 संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 608 हो गई है। इसमें 307 केस पटना से है। इसके अलावा पूर्णिया में 34, मुजफ्फरपुर में 31, मुंगेर और भागलपुर में 30 मरीज हैं। पिछले 24 घंटे में 55,000 लोगों की कोरोना जांच की गई है। 

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 531 नए केस मिले, 4 की मौत; एक्टिव मरीजों की संख्या 2484 हुई

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 531 नए मरीज मिले हैं। 4 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2484 हो गई है। पॉजीटिविटी दर बढ़कर 8.53 फीसदी पहुंच गई है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब में टेस्टिंग बढ़ाते ही कोरोना के मरीज बढ़े, 24 घंटे में 225 नए केस मिले

पंजाब में टेस्टिंग बढ़ाते ही कोरोना पॉजिटिव मामले भी बढ़ गए हैं। राज्य के हेल्थ विभाग ने 4331 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 3643 सैंपल की जांच की गई। 3643 में से 225 सैंपल का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1571 हो गया है।​ 

हरियाणा के 22 जिलों में पहुंचा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 965 नए केस; 4535 हुए एक्टिव मरीज

हरियाणा में सभी 22 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल गया है। राज्य में बीते 24 घंटों में 965 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4535 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 2532 सक्रिय मामले है। वहीं, पॉजिटिविटी दर 11.86 फीसदी पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES