रोमांचक मुकाबले में 14 रन से जीती मुंबई:हैदराबाद के खिलाफ कैमरून ग्रीन रहे हीरो; अर्जुन तेंदलुकर ने पहला IPL विकेट लिया
April 19, 2023
10 हजार कर्मचारियों को निकालेगी मेटा:ये छंटनी का दूसरा राउंड, पहले में 11 हजार लोगों को नौकरी से निकाला था
April 19, 2023

मुकेश अंबानी के बर्थडे पर देखें उनकी दुनिया:ऐसी कंपनी के मालिक जो सुबह के नाश्ते से रात के बिंजवाच

रिलायंस इंडस्ट्रीज… एक ऐसी कंपनी जो सुबह के नाश्ते से रात के बिंजवाच तक हम भारतीयों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। धीरूभाई अंबानी ने 1950 के दशक में कपड़े के व्यापार से इस कंपनी की शुरुआत की थी। अभी उनके बेटे मुकेश इस कंपनी को संभाल रहे हैं।

आप सोच रहे होंगे कि हम आज क्यों इस कंपनी की बात कर रहे हैं। इसकी वजह है मुकेश अंबानी का जन्मदिन। आज यानी बुधवार 19 अप्रैल 23 को वो 66 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1957 में हुआ था।

ऐसे में हमने restofworld.org की एक रिपोर्ट के आधार पर रिलायंस की ग्राफिकल जर्नी तैयार की है। इसके जरिए आप जान सकते हैं कि कैसे रिलायंस का कोई न कोई प्रोडक्ट लगभग हर भारतीय की जिंदगी से जुड़ा है।

ग्राफिकल जर्नी से पहले एक नजर कंपनी के कारोबार पर…
फॉर्च्यून 500 कंपनियों कि लिस्ट में रिलायंस शामिल है। टेक्सटाइल से शुरू हुआ कंपनी का सफर आज एनर्जी, मटेरियल, रिटेल, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विस में फैल गया है। अभी कंपनी 200 से ज्यादा प्रोडक्ट और सेवाएं दे रही है। इसका मार्केट कैप 15.83 लाख करोड़ रुपए है।

फोर्ब्स की दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 85 बिलियन डॉलर यानी करीब 6.97 लाख करोड़ रुपए है। मुकेश के बेटे आकाश अंबानी जियो और बेटी ईशा अंबानी रिटेल का कारोबार संभालती हैं। एक और बेटे अनंत के पास न्यू एनर्जी बिजनेस की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES