World Heritage Day 2023: विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं भारत की ये जगहें, आपने देखी क्या?
April 18, 2023
हिसार में गायों के भरे ट्रक को पकड़ा:एक तस्कर पकड़ा, दूसरा भागने में कामयाब; पंजाब से यूपी ले जा रहे थे
April 19, 2023

करनाल PG में लड़कियों के कपड़े चोरी:बाथरूम की जाली में छेद से वीडियो बनाने का शक,

हरियाणा के करनाल में मॉडल टाउन स्थित गर्ल्स PG में रहने वाली लड़कियों ने सिक्योरिटी गार्ड पर अश्लील हरकत करने और उनके कपड़े चोरी करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, लड़कियों ने CCTV के एक्सेस को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गार्ड पर मामला दर्ज किया है।

मॉडल टाउन में बने एक मकान में PG चल रहा है। इस PG में 30 से 35 लड़कियां रहती है। लड़कियों का आरोप है कि पिछले एक महीने से उनके कपड़े गायब हो रहे हैं। जब उन्होंने परेशान होकर CCTV कैमरे चेक किए तो सिक्योरिटी गार्ड रात के समय कपड़े चोरी करते हुए दिखाई दिया।

अश्लील वीडियो बनाने का शक
PG में रहने वाली लड़कियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि उनके बाथरूम की जाली में सुराख बना हुआ है। वहां लगे हुआ पेपर का टुकड़ा भी खिसका हुआ है। ऐसे में उन्होंने गार्ड पर अश्लील वीडियो बनाने का शक जाहिर किया है। बताया गया है कि गार्ड एजेंसी के द्वारा नहीं, बल्कि मकान मालिक द्वारा लगाया गया है।

PG की संचालक रेणु ने भी माना है कि गार्ड लड़कियों के कपड़े चुराता था। गार्ड को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो वह फरार हो गया। PG का मेन गेट 10 बजे बंद हो जाता है, लेकिन मकान मालिक के घर की ओर से आने वाले रास्ते की कुंडी भी नहीं लगाई गई है तथा गार्ड भी उसी रास्ते से रात के समय PG में एंट्री करता था।

CCTV का एक्सेस मकान मालिक के पास भी
PG में CCTV लगे हुए है, लेकिन उसका एक एक्सेस मकान मालिक को भी दे रखा है, जबकि यह सिर्फ PG मालिक के पास ही होना चाहिए। गार्ड के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन मकान मालिक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है। लड़कियों ने बताया कि बीते दिन 3 लोग भी PG आए थे। उन्हें ऐसा शक है कि वह सबूत मिटाने के लिए वहां पहुंचे थे।

गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज
महिला थाना की SHO कनुप्रिया ने बताया कि PG की तरफ से पुलिस को शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर आरोपी गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में गार्ड को गिरफ्तार कर पूरे मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES