भारत का पहला एपल स्टोर 11 बजे खुलेगा:सुबह से ही स्टोर के सामने लंबी कतारें, एपल के CEO टिम कुक ओपनिंग करेंगे
April 18, 2023
60 साल में 40% मून मिशन फेल…फिर भी भारी खर्च:सबसे ताकतवर स्पेस मिशन भेजेंगे मस्क, अकेले US बजट से दुनिया
April 18, 2023

18 अप्रैल को फ्यूल की कीमतें:पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी 18 अप्रैल को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। करीब 11 महीनों से दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए, जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर है। कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली तेजी देखने को मिल रही है। ये 85 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

मई 2022 के बाद से कीमतों में बदलाव नहीं
आखिरी बार मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।

16 राज्यों में पेट्रोल 100 के ऊपर
देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंचा गया है। वहीं डीजल की बात करें तो ये ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से भी ऊपर निकल गया है।

पाकिस्तान में भारत से सस्ता पेट्रोल
पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम 10 रुपए बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दाम 282 रुपए लीटर पर पहुंच गए हैं। हालांकि, यहां अभी भी पेट्रोल के दाम भारत की तुलना में सस्ते हैं। अगर भारतीय रुपए के हिसाब से देखें तो पाकिस्तान में पेट्रोल 81.70 रुपए लीटर में बिक रहा है, जबकि भारत में दाम 104 रुपए के करीब है।

यहां हम आपको बता रहे हैं कि हमारे पड़ोसी देशों में भारतीय रुपए के हिसाब से पेट्रोल के क्या दाम हैं। इसके अलावा हम आपको ये भी बताएंगे कि दुनिया में सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल किस देश में बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES