पुलिस कस्टडी में अतीक की हत्या के बाद आगे क्या:5 सवालों के जवाब खोजे जाएंगे; क्राइम सीन क्रिएट कर जांच होगी
April 18, 2023
शुभ संयोग:20 अप्रैल को चार बड़े शुभ योग में मनेगी वैशाख अमावस्या, स्नान-दान के साथ ही नई शुरुआत
April 18, 2023

करनाल में तीन मंजिला राइस मिल ढही, 4 की मौत:25 मलबे में दबे, 120 मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई

हरियाणा के करनाल में मंगलवार तड़के 3:30 बजे शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढह गई। इसके मलबे में दबकर 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 मजदूर मलबे में दब गए। ​​​​​​मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 120 मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।

​तरावड़ी की शिव शक्ति राइस मिल की इस इमारत में करीब 200 मजदूर रहते थे। इनमें से कुछ रात को काम पर गए हुए थे। बाकी इमारत में सो रहे थे। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक मरने वाले मजदूर बिहार के अररिया, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर के रहने वाले हैं।

चश्मदीद मजदूर बोला- सब सो रहे थे, अचानक बिल्डिंग गिर गई
खगड़िया के रहने वाले चश्मदीद मजदूर विजय कुमार ने बताया- कल भी बिल्डिंग में काम हुआ। सब थककर सो रहे थे। रात 3 बजे बिल्डिंग गिर गई। जितने भी बरामदे में सो रहे थे, सब चपेट में आ गए। रूम में रहने वाले बच गए। उन्हें खिड़की और दीवार तोड़कर निकाला गया।

हादसे के बारे में बताता विजय कुमार।

5 घंटे से ऑपरेशन जारी, मलबा हटाने में पूरा दिन लगेगा
करनाल के SP शशांक कुमार सावन ने कहा कि NDRF और SDRF की टीमें 5 घंटे से रेस्क्यू में लगी हैं। मलबा हटाने में पूरा दिन लगेगा। मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 3 मंजिला इमारत के पहले फ्लोर पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था।

उन्होंने बताया कि लेबर कॉन्ट्रैक्टर से लिस्ट ली गई है। इसके आधार पर लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे में मारे गए लोगों के नाम संजय कुमार, पंकज कुमार, अवधेश और चंदन हैं।

बिल्डिंग स्ट्रक्चर अनसेफ था, DC ने जांच टीम बनाई
करनाल के DC अनीश यादव ने बताया कि राइस मिल में इनकी लेबर रहती थी। शुरूआती जांच में पता चला कि बिल्डिंग का स्ट्रक्चर अनसेफ था। इसके लिए हमने SDM की अगुआई में जांच कमेटी बना दी है। जिसमें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के XEN को शामिल किया गया है। वे अपनी रिपोर्ट सबमिट करेंगे कि बिल्डिंग के स्ट्रक्चर की क्या स्थिति थी। रिपोर्ट के बाद एक्शन लिया जाएगा।

हादसे की फोटोज…

मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।

मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ लग गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ लग गई।

क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम सुबह भी जारी है।

क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम सुबह भी जारी है।

राइस मिल की बिल्डिंग गिरने के बाद NDRF की टीमें भी मौके पर पहुंची।

राइस मिल की बिल्डिंग गिरने के बाद NDRF की टीमें भी मौके पर पहुंची।

क्रेन की मदद से इमारत का मलबा हटाया जा रहा है।

क्रेन की मदद से इमारत का मलबा हटाया जा रहा है।

हादसे में घायल हुए मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल हुए मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES