हरियाणा के हर गांव का होगा विकास( TVB News)
April 17, 2023
Ganga Pushkaralu: श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे का तोहफा, वाराणसी से विशाखापट्टनम के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
April 17, 2023

Agra Famous Places: ताजमहल के अलावा ये हैं आगरा के फेमस टूरिस्ट प्लेस, बनाएं घूमने का प्लान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Agra Famous Places: हर साल लाखों पर्यटक आगरा घूमने आते हैं। खासकर सात अजूबों में शुमार ताजमहल का दीदार करने के लिए लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कई लोगों का यह फेवरेट डेस्टिनेशन है। लेकिन अगर आप आगरा घूमने जा रहे हैं, तो ताजमहल के अलावा भी इन पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जहां आपको मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। आइए जानें…

मेहताब बाग

यह बाग ताजमहल परिसर से लगभग 7-8 किमी दूरी पर स्थित है। यह घूमने लायक जगह है। इस बाग के एंट्री गेट पर एक फव्वारा लगा है, जिसमें आप ताजमहल का प्रतिबिंब भी देख सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इस जगह पर जरूर जाएं।

आगरा का किला

आगरा का किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। इस किले का निर्माण अकबर के शासनकाल में किया गया था। यह किला मुगल वास्तुकला शैली में बनाया गया था। आप किले के अंदर उस दरबार को भी देख सकते हैं, जहां शाही महिलाएं अपना समय गुजारती थीं।

फतेहपुर सीकरी

यह शहर आगरा से लगभग 40 किमी दूरी पर स्थित है। इस शहर की स्थापना 16 वीं शताब्दी में सम्राट अकबर ने की थी। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल यह जगह पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

अकबर का मकबरा

यह ऐतिहासिक मकबरा आगरा के सिकंदरा में स्थित है। यह बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बना है और एक खूबसूरत बगीचे से घिरा हुआ है।

ताजमहल

यमुना नदी के तट पर स्थित ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है। 17 वीं शताब्दी में सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ के लिए ताजमहल बनवाया था। यह एक सफेद संगमरमर का मकबरा है। जब आप ताजमहल देखने के लिए इस परिसर में जाएंगे, तो इसकी सजावट देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। आप यहां ताजमहल की खूबसूरती को निहारते हुए घंटों बिता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES