कोरोना के केस में लगातार तीसरे दिन कमी:24 घंटे में 9 हजार 111 नए मरीज मिले, 27 मौतें; केरल-दिल्ली में सबसे ज्यादा संक्रमित
April 17, 2023
ब्रिटेन में ड्राइवर को 731 मीटर घसीटा, मौत:चोर वैन चुराकर जा रहा था, रोकने की कोशिश की तो गाड़ी चढ़ा दी
April 17, 2023

सूडान में तख्तापलट के लिए सेना-पैरामिलिट्री के बीच लड़ाई:अब तक 97 लोगों की मौत; लगातार हो रहे हमले,

नॉर्थ अफ्रीकी देश सूडान में तख्तापलट के लिए मिलिट्री और बागी पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच लड़ाई जारी है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। 1,126 लोगों के घायल होने की खबर है। BBC के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि राजधानी खार्तूम के अस्पतालों में हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं। लड़ाई के चलते स्वास्थ्यकर्मी घायलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

ताजा अपडेट के मुताबिक, राजधानी खार्तूम सहित कई इलाकों में सोमवार को भी गोलीबारी और धमाके जारी हैं। वहीं, 16 अप्रैल को एक भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टीन की मौत हुई थी। भारतीय मिशन ने ट्वीट कर बताया कि गोली लगने से अल्बर्ट की मौत हो गई। वो सूडान में डल ग्रुप कंपनी के लिए काम करते थे। भारत सरकार सूडान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है। उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी खार्तूम में गोलियों और धमाकों की आवाजें गंजू रही हैं। आसमान में धुआं भी दिख रहा है।

राजधानी खार्तूम में गोलियों और धमाकों की आवाजें गंजू रही हैं। आसमान में धुआं भी दिख रहा है।

16 अप्रैल को 3 घंटे के लिए हुआ था सीजफायर
इससे पहले 16 अप्रैल को 56 लोगों के मारे जाने के बाद मिलिट्री और बागी पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स तीन घंटों के अस्थाई संघर्ष विराम पर सहमत हो गए थे। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र की इस पहल का समर्थन किया था।

राष्ट्रपति भवन, सरकारी कार्यालयों पर कब्जे का दावा
बागी पैरामिलिट्री फोर्स ने राजधानी खार्तूम में ज्यादातर सरकारी कार्यालयों पर कब्जा करने का दावा किया है। उनका कहना है कि खार्तूम एयरपोर्ट, राष्ट्रपति भवन और अन्य सरकारी कार्यालयों पर RSF ने कब्जा कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने स्टेट TV और मिलिट्री हेडक्वार्टर पर भी अपने कंट्रोल की बात कही थी। हालांकि, सेना ने उनके दावों को खारिज कर दिया।

खार्तूम में स्कूलों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक राजधानी की सड़कों पर तोप और बख्तरबंद गाड़ियां घूम रही हैं। सेना और RSF मुख्यालय के पास भारी हथियारों के साथ फोर्सेस तैनात हैं।

खार्तूम एयरपोर्ट पर हमले के दौरान सहमे लोग जमीन पर लेट गए।

खार्तूम एयरपोर्ट पर हमले के दौरान सहमे लोग जमीन पर लेट गए।

5 पॉइंट्स में समझें सूडान में हिंसा की वजह…

  1. सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। 2019 में सूडान के तत्कालीन राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर को सत्ता से हटाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया।
  2. अप्रैल 2019 में सेना ने राष्ट्रपति को हटाकर देश में तख्तापलट कर दिया, लेकिन इसके बाद लोग लोकतांत्रिक शासन और सरकार में अपनी भूमिका की मांग करने लगे।
  3. इसके बाद सूडान में एक जॉइंट सरकार का गठन हुआ, जिसमें देश के नागरिक और मिलिट्री दोनों का रोल था। 2021 में यहां दोबारा तख्तापलट हुआ और सूडान में मिलिट्री रूल शुरू हो गया।
  4. आर्मी चीफ जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान देश के राष्ट्रपति और RSF लीडर मोहम्मद हमदान डागालो उपराष्ट्रपति बन गए। इसके बाद से RSF और सेना के बीच संघर्ष जारी है।
  5. सिविलियन रूल लागू करने की डील को लेकर मिलिट्री और RSF आमने-सामने हैं। RSF सिविलियन रूल को 10 साल बाद लागू करना चाहती है, जबकि आर्मी का कहना है कि ये 2 साल में ही लागू हो जाना चाहिए।
16 अप्रैल को सामने आए इस फुटेज में लड़ाई के बीच लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है।

16 अप्रैल को सामने आए इस फुटेज में लड़ाई के बीच लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है।

US, UK, EU ने की शांति की अपील
सूडान में बढ़ती हिंसा को देखते हुए अमेरिका, ब्रिटेन और EU ने तुरंत लड़ाई खत्म करने की अपील की है। UN के सेक्रेटरी जनरल ने सेना प्रमुख बुरहान और RSF चीफ डागालो को फोन कर देश में शांति स्थापित करने के लिए बात की। सूडान में मौजूद रूसी ऐंबैसी ने भी फौरन सीजफायर की अपील की।

वहीं, हमले के पहले दिन 3 UN कर्मचारियों की मौत हो गई। तीनों UN के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के कर्मचारी थे। WFP आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर समुदायों तक खाना पहुंचाने का काम करती है। इधर, सऊदी अरब की फ्लाइट में आग लगने के बाद सऊदी, मिस्र, कतर ने सूडान जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी। चाड ने भी सूडान से लगे बॉर्डर को बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES