ग्रहों का बड़ा परिवर्तन:अप्रैल के आखिरी दिनों में बदलेगी बुध-गुरू की चाल, मौसम में अचानक बदलाव और अर्थव्यवस्था में सुधार होगा
April 17, 2023
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली को याद आईं श्रीदेवी:बोलीं- वो मेरी मां की तरह थीं, आगे भी इंडियन फिल्मों में काम करना चाहती हूं
April 17, 2023

पुण्य पर्व:वैशाख महीने की अमावस्या दो दिन तक, 19 को श्राद्ध-पूजा और 20 को स्नान-दान करना शुभ

इस साल वैशाख महीने की अमावस्या तिथि दो दिन यानी 19 और 20 को रहेगी। अमावस्या को धर्म ग्रंथों में पर्व कहा गया है। हर महीने की अमावस्या पर कोई न कोई व्रत या पर्व मनाया जाता है।

इस तिथि पर पितरों की विशेष पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन पितरों की विशेष पूजा करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिष के नजरिये से इस दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में आ जाते हैं। इन दोनों के ग्रहों के बीच का अंतर 0 डिग्री हो जाता है।

श्राद्ध के लिए बुधवारी अमावस्या
19 अप्रैल, बुधवार को अमावस्या तिथि सुबह करीब साढ़े 11 बजे से शुरू हो जाएगी और पूरी रात रहेगी। इसलिए इस दिन व्रत और पीपल पूजा के साथ ही पितरों के लिए श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही इस दिन अमावस्या तिथि में होने वाली हर तरह की पूजा की जा सकेगी।

व्रत-पूजा और स्नान-दान गुरुवार को
20 जुलाई, गुरुवार का सूर्योदय अमावस्या तिथि में होगा। इस दिन ये तिथि सुबह करीब 10 बजे तक रहेगी। इसलिए इस दिन स्नान-दान करना चाहिए। गुरुवार को होने से इसका महत्व और बढ़ जाएगा। इस दिन तीर्थ या पवित्र नदी के जल से नहाने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। साथ ही इस दिन किए गए दान का कई गुना पुण्य मिलता है।

अमावस्या से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
1. 
सोमवार या गुरुवार को पड़ने वाली अमावस्या को शुभ माना जाता है।
2. इस तिथि पर भगवान शिव और पार्वती देवी की विशेष पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।
3. इस तिथि में पितरों के उद्देश्य से किया गया दानादि अक्षय फलदायक होता है।
4. ज्योतिष में अमावस्या को शनिदेव की जन्म तिथि माना गया है।
5. ज्योतिष में अमावस्या को रिक्ता तिथि कहा जाता है यानी इस तिथि में किए गए काम का फल नहीं मिलता।
6. अमावस्या को महत्वपूर्ण खरीदी-बिक्री और हर तरह के शुभ काम नहीं किए जाते हैं। इस तिथि में पूजा पाठ का विशेष महत्व है।
7. रविवार को अमावस्या होना अशुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES