अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू, सचिन-सारा मैच देखने आए:KKR के बैटर ने 15 साल बाद लगाया शतक, नीतीश और ऋतिक शौकीन में बहस
April 17, 2023
फंड का फंडा:सही समय पर निवेश न भुनाने से भी हो सकता है नुकसान, इन 4 कारणों से निकाल सकते हैं पैसा
April 17, 2023

आज लॉन्च होगा दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट:मस्क बोले- ‘सफलता शायद मिले, लेकिन एक्साइटमेंट गारंटीड!

खबर को पढ़ने से पहले नीचे दी गई 3 तस्वीरों को देखें… ये स्टेनलेस स्टील से बना स्टारशिप है जिसे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है। स्टारशिप अपनी पहली ऑर्बिटल टेस्ट फ्लाइट के लिए तैयार है। 17 अप्रैल यानी आज शाम 6 बजकर 30 मिनट पर ये लॉन्च होगा। इसे लेकर एलन मस्क ने ट्वीट किया- ‘सक्सेस मे बी, एक्साइटमेंट गारंटीड!’ यानी सफलता शायद मिले, लेकिन एक्साइटमेंट की गारंटी है।

स्टारशिप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम करीब 40 मंजिला बिल्डिंग जितना ऊंचा है। ये 150 मीट्रिक टन भार ले जा सकता है।

स्टारशिप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम करीब 40 मंजिला बिल्डिंग जितना ऊंचा है। ये 150 मीट्रिक टन भार ले जा सकता है।

ये तस्वीरें इसलिए अहम है क्योंकि ये स्पेसशिप ही इंसानों को इंटरप्लेनेटरी बनाएगा। यानी इसकी मदद से पहली बार कोई इंसान पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे प्लेनेट पर कदम रखेगा। एलन मस्क साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं। ये स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी सक्षम होगा।

यहां कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर हमें पृथ्वी से 23 करोड़ किलोमीटर दूर मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की क्या जरूरत है? वहीं कुछ का सवाल ये भी होगा कि इतनी दूर जाने में कितना समय लगेगा, इसकी प्रोसेस क्या होगी? इंसान कैसे इस रेड प्लेनेट से वापस आएंगे? स्टारशिप की टेक्नोलॉजी क्या है? स्टारशिप क्या-क्या कर सकती है? तो चलिए एक-एक कर जानते हैं इन सवालों के जवाब…

सबसे पहले बात स्टारशिप की… इससे इस पूरे लॉन्च को समझना आपके लिए आसान हो जाएगा
स्पेसएक्स के स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। ये एक रियूजेबल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम है। स्टारशिप को स्पेसएक्स के साउथ टेक्सास में स्टारबेस फैसिलिटी से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद ये दुनिया का सबसे पावरफुल राकेट बन जाएगा। ये सिस्टम 100 लोगों को एक साथ मंगल ग्रह पर ले जाने में सक्षम होगा। मस्क 10 अप्रैल को ही स्टारशिप को लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन तब US फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी FAA से अप्रूवल नहीं मिल पाया था।

स्टारशिप लॉन्च में क्या होगा?
ये पूरा लॉन्च 90 मिनट का होगा। टेस्ट फ्लाइट के दौरान, लिफ्ट ऑफ के लगभग 3 मिनट बाद बूस्टर अलग हो जाएगा और गल्फ ऑफ मैक्सिको में लैंड कर जाएगा। शिप 150 मील यानी 241.40 किलोमीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर पृथ्वी के चक्कर काटेगा और फिर हवाई कोस्ट पर स्पैल्शडाउन होगा। यानी इस टेस्ट में स्टारशिप वर्टिकल लैंडिंग अटेम्प्ट नहीं करेगा। नीचे दिए ग्राफिक्स से लॉन्च की पूरी प्रोसेस को आप आसानी से समझ सकते हैं।

मिशन के सफल होने की संभावना केवल 50%
इस टेस्ट की सक्सेस मस्क को मंगल ग्रह पर उनके शहर बसाने के सपने के और करीब ले जाएगी। हालांकि मस्क ने हाल ही में कहा था कि स्टारशिप के पहले ऑर्बिटल मिशन के सफल होने की संभावना केवल 50% है, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि स्पेसएक्स साउथ टेक्सास साइट पर कई स्टारशिप व्हीकल बना रहा है। इन्हें आने वाले महीनों में जल्दी-जल्दी लॉन्च किया जाएगा और लगभग 80% संभावना है कि उनमें से एक इस साल ऑर्बिट में पहुंच जाएगा।

स्टारशिप क्या-क्या कर सकता है?

  • पेलोड डिलीवरी
  • मून मिशन्स
  • अर्थ-टु-अर्थ ट्रांसपोर्टेशन
  • इंटरप्लेनेटरी ट्रांसपोर्टेशन

फ्यूचर में मंगल ग्रह पर कैसे पहुंचेगा स्टारशिप?
स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट मिलकर रियूजेबल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम बनाते हैं जो ऑर्बिट में रिफ्यूलिंग करने में सक्षम है। ये सिस्टम मार्स की सरफेस पर मौजूद नेचुरल H2o और Co2 के रिसोर्सेज से खुद को रिफ्यूल भी कर सकता है। इंसानों पर मंगल ग्रह पर भेजने की बात करें तो सुपर हैवी बूस्टर के साथ स्टारशिप को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद बूस्टर अलग हो जाएगा और पृथ्वी पर लौट आएगा।

अब पृथ्वी से एक रिफ्यूलिंग टैंकर लॉन्च होगा। ये टैंकर ऑर्बिट में स्टारशिप से डॉक हो जाएगा और रिफ्यूलिंग के बाद वापस पृथ्वी पर लौट आएगा। स्टारशिप अब पृथ्वी के ऑर्बिट से मंगल की अपनी यात्रा शुरू करेगा। स्टारशिप मंगल ग्रह के वायुमंडल में 7.5km/sec की रफ्तार से प्रवेश करेगा और फिर धीमा हो जाएगा। इस व्हीकल की हीट शील्ड को कई मल्टिपल एंट्री के लिए डिजाइन किया गया है। धीमा होने के बाद स्टारशिप मंगल पर लैंड कर जाएगा। मंगल ग्रह पर पृथ्वी से पहुंचने में करीब-करीब 9 महीने का समय लगेगा और वापस आने में भी इतना ही।

मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की क्या जरूरत?
मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की जरूरत पर एलन मस्क कहते हैं- ‘पृथ्वी पर एक लाइफ एंडिंग इवेंट मानवता के अंत का कारण बन सकती है, लेकिन अगर हम मंगल ग्रह पर अपना बेस बना लेंगे तो मानवता वहां जीवित रह सकती है।’ करोड़ों साल पहले पृथ्वी पर डायनासोर का भी अंत एक लाइफ एंडिंग इवेंट के कारण ही हुआ था। वहीं प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग ने भी 2017 में कहा था कि अगर इंसानों को सर्वाइव करना है तो उन्हें 100 साल के भीतर विस्तार करना होगा।

60 मिनट में दुनिया के किसी भी कोने में पहुंच सकेंगे
स्टारशिप का सबसे बड़ा टारगेट इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाना है। इसके अलावा इंसानों को चंद्रमा पर पहुंचाने के नासा के मिशन में भी स्टारशिप लैंडर का काम करेगा। मस्क का प्लान स्टारशिप का इस्तेमाल स्पेस टूरिज्म के लिए करना भी है। मस्क ने एक जैपनीज बिलेनियर युसाकु मेजवा से चंद्रमा के चारों ओर की ट्रिप का वादा किया है। स्टारशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में 60 मिनट के अंदर पहुंचा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES