कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल:कहा- ना किसी ने मुझे समझाया, ना तसल्ली दी;
April 17, 2023
सूडान में तख्तापलट के लिए सेना-पैरामिलिट्री के बीच लड़ाई:अब तक 97 लोगों की मौत; लगातार हो रहे हमले,
April 17, 2023

कोरोना के केस में लगातार तीसरे दिन कमी:24 घंटे में 9 हजार 111 नए मरीज मिले, 27 मौतें; केरल-दिल्ली में सबसे ज्यादा संक्रमित

देश में कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9 हजार 111 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच चुका है। इससे पहले शनिवार को 10 हजार 93 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे।

अकेले अप्रैल महीने में अब तक रोजाना के केस जोड़ लिए जाएं तो 16 दिनों में ही एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा 13 अप्रैल को 11 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। इस दिन सबसे ज्यादा 29 मौतें भी हुई थीं। हालांकि राहत की बात ये है कि 98% रिकवरी रेट के साथ मरीज ठीक हो रहे हैं। राज्यों में केरल और दिल्ली में अभी डेली केसेस सबसे ज्यादा हैं।

टॉप-5 राज्यों में 67% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 9,111 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 6,116 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 67% से ज्यादा है।

केरल: यहां 2,287 नए केस मिले, 1,916 लोग ठीक हुए, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 19,848 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां रविवार को 1,634 नए केस आए और 3 लोगों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस बढ़कर 5,297 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 29.68% हो गया है।

हरियाणा: यहां बीते दिन 839 नए केस सामने आए और 435 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 4,142 एक्टिव केस हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां रविवार को 706 नए केस मिले और 347 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3414 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र: यहां 650 नए केस आए वहीं 2 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 5916 हो गए हैं। वहीं, 779 लोग कोरोना से ठीक हो गए।

बाकी राज्यों का हाल भी जान लीजिए…

बिहार में 24 घंटे में रिकॉर्ड 137 नए कोरोना मरीज, 500 के करीब पहुंचे एक्टिव केस

बिहार में रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 137 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस साल एक दिन में मिले कोरोना मरीजों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले 24 घंटों में सिर्फ पटना जिले में 69 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य में 9 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती है। 

हरियाणा में एक्टिव मरीजों ने बढ़ाई चिंता, 4 हजार पार हुई संख्या; 14 जिलों में 839 नए केस मिले

हरियाणा में एक्टिव मरीजों ने अब चिंता बढ़ा दी है। 24 घंटों में इनकी संख्या में 404 लोगों का इजाफा हुआ है। राज्य में अब 4,142 एक्टिव केस है। संक्रमण दर भी 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। 24 घंटों में 14 जिलों में 839 नए संक्रमित मरीज मिले है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 135 नए केस, एक की मौत; एक्टिव मरीजों की संख्या 1841 हुई

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 135 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1841 हो गई है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई थी। जिसके बाद अब कमी आई है। को-मॉर्बिडिटी यानी किसी अन्य बीमारी से पीड़ित एक मरीज की मौत भी हुई है।

पंजाब में कोरोना के 271 नए मामले मिले, एक्टिव केसों की संख्या 1546 पहुंची​

पंजाब में पिछले 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग ने 4600 लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से 3748 की जांच की गई, जिनमें से 271 सैंपल का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। 271 नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा 1546 पर जा पहुंचा है। ​​​

कोरोना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- कोरोना का नया वेरिएंट माइल्ड, 2 हफ्ते में पीक फिर कम होंगे मामले

दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने दैनिक भास्कर को बताया है कि कोरोना का नया वेरिएंट माइल्ड है। दो सप्ताह में पीक आएगा। फिर धीरे-धीरे मामले कम होंगे। 

हरियाणा में 12.33% पहुंचा पॉजिटिविटी रेट, 17 जिलों में 874 नए केस और 1 की मौत​​​​​

हरियाणा में बीते 24 घंटे में 874 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 12.33 प्रतिशत पर पहुंच गई है। एक्टिव मरीज बढ़कर 3,715 हो गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES