फ्रांस में विवादित रिटायरमेंट कानून पर कोर्ट की मुहर:अगले 48 घंटे में PM मैक्रों इस पर साइन करेंगे, विरोध कर रहे 112 लोग गिरफ्तार
April 15, 2023
कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार पार:24 घंटे में 10,753 नए मामले आए, 27 मौतें; अप्रैल में ही अब तक 89 हजार संक्रमित
April 15, 2023

जापान में PM की रैली में ब्लास्ट, बाल-बाल बचे:हमलावर ने स्पीच के पहले स्मोक बम फेंका, भगदड़ मची; संदिग्ध गिरफ्तार

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह बाल-बाल बच गए। उनकी रैली में स्मोक बम से धमाका किया गया। धमाके की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने फौरन PM को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया।

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, PM किशिदा वाकायामा शहर में एक रैली में स्पीच देने पहुंचे थे। वो इस महीने के अंत में होने वाले उप-चुनाव के लिए अपनी पार्टी- लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने वाले थे। उनके भाषण से पहले ही धमाका हुआ। हालांकि, पूरे घटनाक्रम के कुछ देर बाद PM किशिदा ने अपनी स्पीच पूरी की।

सबसे पहले घटना की 2 तस्वीरें देखें…

इस तस्वीर में हमलावर दिख रहा है। पुलिस ने धमाके के फौरन बाद उसे पकड़ लिया।

इस तस्वीर में हमलावर दिख रहा है। पुलिस ने धमाके के फौरन बाद उसे पकड़ लिया।

ये रैली के दौरान का फुटेज है। इसमें PM फुमियो किशिदा को लोगों से बात करते देखा जा सकता है।

ये रैली के दौरान का फुटेज है। इसमें PM फुमियो किशिदा को लोगों से बात करते देखा जा सकता है।

सुरक्षा बलों ने हमलावर को फौरन दबोचा, फिलहाल पहचान नहीं
घटना के कुछ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक फोटो में देखा जा सकता है कि रैली के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मी संदिग्ध हमलावर को पकड़ रहे हैं। वो भागने की कोशिश करता है, लेकिन सिक्योरिटी पर्सनल उसे जमीन पर गिरा देते हैं और उसे पकड़ लेते हैं।

पुलिस ने फिलहाल हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा की वो कौन है और उसने हमला क्यों किया।

ये धमाके के बाद की तस्वीर है। इसमें देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को जमीन पर गिराकर पकड़ा।

ये धमाके के बाद की तस्वीर है। इसमें देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को जमीन पर गिराकर पकड़ा।

चश्मदीद ने कहा- हम डर गए थे, धड़कने तेज हो गई थीं
हमले के दौरान रैली में मौजूद एक महिला ने कहा- PM किशिदा लोगों से बात कर रहे थे। वो पहुंचे ही थे कि अचानक धमाका हुआ। हम सब घबरा गए। मेरी धड़कनें तेज हो गईं। कुछ समझ नहीं आया कि एकदम से क्या हुआ। कुछ लोग कह रहे थे कि बम फेंका गया है। बस फिर सब यहां-वहां भागने लगे।

ये घटनास्थल की तस्वीर है। इसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। एक महिला काम पर हाथ रखे दिखाई दे रही है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाके की आवाज काफी तेज थी।

ये घटनास्थल की तस्वीर है। इसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। एक महिला काम पर हाथ रखे दिखाई दे रही है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाके की आवाज काफी तेज थी।

PM किशिदा ने धमाके के बाद स्पीच पूरी की
जापान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, लोकल समयानुसार धमाके सुबह 11:30 बजे हुआ। इसके बाद करीब 1 बजे प्रधानमंत्री किशिदा ने वाकायामा शहर में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने कहा- हम इलेक्शन कैंपन के बीच मौजूद है। हमें इसे जारी रखना चाहिए। इसके बाद वो उरायसु और इचिकावा शहर में भी स्पीच देने जाएंगे।

2021 में प्रधानमंत्री बने थे किशिदा
फुमियो किशिदा साल 2021 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे। इसके साथ ही वो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2012 से 2017 तक विदेश मंत्री के रूप में काम किया। 2017 में जापान के कार्यरत रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES