PM मोदी ने ऋषि सुनक से की बात:भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले का मुद्दा उठाया, कहा- भारत विरोधी तत्वों पर एक्शन लें
April 14, 2023
विपक्षी एकता पर राहुल गांधी ने कहा- हम सब एकजुट:लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर शरद पवार ने खड़गे और राहुल से मुलाकात की
April 14, 2023

8 महीने बाद कोरोना के नए केस 11 हजार पार:24 घंटे में 11,109 मामले सामने आए, 29 मौतें; एक्टिव केस 50 हजार के करीब

देश में 7 महीने 24 दिन बाद कोरोना के नए केस 11 हजार के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 11 हजार 109 मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले पिछले साल 20 अगस्त को 11 हजार 539 केस मिले थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में फिलहाल एक्टिव केस बढ़कर 49 हजार 622 हो गए हैं। इससे पहले पिछले साल 5 सितंबर को 49 हजार से ज्यादा एक्टिव केस थे। इसके अलावा डेली पॉजीटिविटी रेट 4.42% और वीकली रेट 4.02% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.70% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।

टॉप-5 राज्यों में 64% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे

देश में गुरुवार को 11,109 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 7,115 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 64% है।

केरल: यहां 3098 नए केस मिले, 1900 लोग ठीक हुए, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 17,496 एक्टिव केस हैं। यहां बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली: यहां गुरुवार को 1527 नए केस आए और 3 व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 909 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां पॉजिटिविटी रेट 27.7% हो गया है, जबकि एक्टिव केस 3,962 हो गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट XBB.1.16 बच्चों में गंभीर संक्रमण का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि कोविड का यह वैरिएंट खतरनाक नहीं है, यह सामान्य फ्लू की तरह है।

यह फैलने वाला है लेकिन इससे बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। हम देख रहे हैं कि फिलहाल दिल्ली में यह ट्रेंड चल रहा है और बढ़ रहा है, लेकिन कुछ दिनों में यह वेव कम हो जाएगी।

महाराष्ट्र: गुरुवार को यहां 1086 नए केस आए वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार को यहां 919 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.78% है और 5700 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा: यहां गुरुवार को 855 नए केस सामने आए और 447 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2835 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.99% हो गया है। यहां भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश: यहां बीते दिन 549 नए केस मिले और 245 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2094 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 0.97% है।

बाकी राज्यों का हाल भी जान लीजिए…

बिहार में 61 नए कोरोना केस:एक्टिव मरीजों की संख्या 254

बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 61 नए मरीज मिले हैं। इसमें 31 पटना के हैं। खतरा पटना में सबसे अधिक बढ़ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि 50% से अधिक मामले पटना से सामने आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 370 नए केस, 2 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 370 मरीज मिले हैं। इस दौरान 2 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 1260 हो गई है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 7.51% हो गई है। हिमाचल में कोरोना से एक और मौत:पिछले 24 घंटे में 440 नए संक्रमित मिले

हिमाचल प्रदेश में लगातार चौथे दिन गुरुवार को कोरोना के 400 से ज्यादा नए मरीज मिले। 440 नए केस पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। शिमला में 43 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। 

पंजाब में टेस्टिंग बढ़ाते ही बढ़े कोरोना केस:321 नए मामले आए सामने

पंजाब में कोरोना का कहर लगातार जारी है और यह अब जानलेवा भी होने लगा है। राज्य में हेल्थ विभाग के टेस्टिंग बढ़ाते ही कोरोना के मामले भी बढ़ गए हैं। हेल्थ विभाग ने 4929 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। 

हरियाणा में कोरोना के रिकॉर्ड मरीज मिले:24 घंटे में 642 नए मामले

हरियाणा में कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में इन केसों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। 9035 सैंपलों की जांच करने पर 642 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

देश में कोरोना अंतिम दौर में
भारत में कोरोना अब अंतिम दौर में है। अगले 10 से 12 दिनों तक केस और बढ़ेंगे, उसके बाद कम होने लगेंगे। वर्तमान में भले ही मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में एडमिट मरीजों की संख्या कम है, आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। न्यूज एजेंसी PTI के आधिकारिक सूत्रों से बुधवार को यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक अभी कोविड मामलों में जो वृद्धि हो रही है वह XBB.1.16 के कारण हो रही है, जो ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट है। इस साल फरवरी में XBB.1.16 के केस 21.6 पर्सेंट थे जो अब मार्च में बढ़कर 35.8 पर्सेंट हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES