मेष संक्रांति 14 अप्रैल को:इस पर्व पर स्नान-दान के लिए तकरीबन 8 घंटे का मुहूर्त, खरमास खत्म होगा लेकिन अगले महीने शुरू होंगे
April 12, 2023
‘लोग पिता का बदला बेटे से ले रहे’:अध्ययन सुमन ने बताई काम न मिलने की वजह, बोले- लास्ट टाइम पर फिल्म से बाहर कर देते हैं
April 12, 2023

स्वरा भास्कर-फहाद अहमद ने की रिलेशनशिप पर बात:स्वरा बोली- भारत में यंग कपल्स पर जाति-धर्म का प्रेशर है,

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद ने अपने रिलेशनशिप और शादी के बारे में बात की। कपल ने 6 जनवरी को शादी की थी। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने स्वरा के बिना इस्लाम कबूल किए फहाद से शादी को मानने से इंकार कर दिया था।

मैं और फहाद दो अलग दुनिया से आते हैं- स्वरा
मीडिया से बात करते हुए स्वरा ने कहा- मैं आपको रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती। मैं आपको ये सलाह नहीं दे सकती कि आपको अपने रिलेशनशिप को कैसे हैंडल करना चाहिए। मेरा रिलेशनशिप खुद भी नया है। मैं सिर्फ ये कह सकती हूं कि हमने इस बात को एक्सेप्ट कर लिया था कि हम दोनों काफी अलग दुनिया से आते हैं।

भारत में यंग कपल्स पर सोसाइटी का प्रेशर है- स्वरा
स्वरा ने आगे कहा- भारत जैसे देश में लव रिलेशनशिप्स पर सोसाइटी का काफी प्रेशर होता है। यहां हर चीज मायने रखती है। जवान लोगों को प्यार करने से पहले कास्ट, क्लास, धर्म-जात सब सोचना पड़ता है। ये काफी मुश्किल है। लेकिन, अगर आप वाकई में एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो आपको एक-दूसरे के लिए सोसाइटी से लड़ना चाहिए।

स्वरा के खुलेपन ने मेरा दिल जीत लिया- फहाद
वहीं फहद अहमद ने कहा कि स्वरा के खुलेपन और स्वभाव ने ही उनका दिल जीता है। उन्होंने कहा- हमें ये समझने की जरूरत है कि हम दो अलग लोग हैं, हमारा बैकग्राउंड भी अलग है। मैं आपसे ये कहना चाहता हूं कि आप जो हैं उसे मत बदलिए लेकिन अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने में कुछ गलत नहीं है।

इसी तरह तो आप सीखते हैं। स्वरा स्वभाव से बहुत प्यारी हैं। वो कभी किसी को जज नहीं करती, खुले दिल से सबको अपना लेती हैं। उनके इस स्वभाव ने ही मेरा दिल जीत लिया, मैं उनसे सब कुछ शेयर कर लेता हूं।

आखिरी बार स्वरा 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘जहां चार यार’ में दिखाई दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES