डिग्री कैंपेन पर पवार बोले- ये बड़ा मुद्दा नहीं:कहा- बेरोजगारी, महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरना चाहिए;
April 10, 2023
Delhi Furniture Markets: दिल्ली के इन मार्केट्स से करें सस्ते और अच्छे फर्नीचर्स की खरीददारी
April 10, 2023

देश में 24 घंटे में 5880 नए केस, 14 मौतें:आज से दो दिन की कोरोना मॉक ड्रिल; एम्स झज्जर का दौरा करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,880 केस सामने आए हैं। इस दौरान 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3,481 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। देश में फिलहाल एक्टिव केस 35,175 हैं और पॉजिटिविटी रेट 6.91% हो गया है।

देशभर में आज से दो दिन की कोरोना मॉक ड्रिल की शुरुआत होगी। अस्पतालों में सोमवार और मंगलवार को मॉक ड्रिल के जरिए कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। ये मॉक ड्रिल सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में होगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज एम्स झज्जर का दौरा करेंगे।

टॉप-5 राज्यों में 80% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे

देश में रविवार को 5,880 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 4,805 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले थे। ये कुल आंकड़ों का 81.7% है।

केरल: यहां 1,801 नए केस मिले, 940 लोग ठीक हुए। फिलहाल यहां 12,433 केस एक्टिव हैं। यहां बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

महाराष्ट्र: रविवार को यहां 788 नए केस मिले, 560 लोग ठीक हुए जबकि 1 व्यक्ति की मौत हुई। शनिवार को यहां 926 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.83% है और 227 केस एक्टिव हैं।

दिल्ली: यहां बीते दिन 699 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 467 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। एक्टिव केस 2,460 हो गए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 21.15% है।

हरियाणा: यहां शनिवार को 428 नए केस सामने आए और 145 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 283 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.29% हो गया है। यहां भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

तमिलनाडु: यहां बीते दिन 369 नए केस मिले और 172 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 197 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.07% है।

दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 4 लोगों की मौत
कुल केसेस के मामले में रविवार को हिमाचल प्रदेश 10वें नंबर पर रहा। यहां 137 नए केस सामने आए हैं, लेकिन रविवार को यहां 4 लोगों की मौत दर्ज हुई है। इनमें से 3 लोगों की जान शिमला जिले में गई, वहीं एक व्यक्ति की मौत सिरमौर जिले में हुई। हिमाचल में एक्टिव मामलों की संख्या 1,764 हो गई है।

मनसुख मंडाविया आज सुबह 9.30 बजे एम्स झज्जर पहुंचेगे और कोरोना मॉक ड्रिल का जायजा लेंगे।

मनसुख मंडाविया आज सुबह 9.30 बजे एम्स झज्जर पहुंचेगे और कोरोना मॉक ड्रिल का जायजा लेंगे।

दवाइयों और ऑक्सीजन का स्टॉक भी देखा जाएगा
कोविड मॉक ड्रिल में देखा जाएगा कि हेल्थ डिपार्टमेंट और स्टाफ इमरजेंसी की स्थिति को कैसे संभालते हैं। वे किस तरह उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलाज उपलब्ध कराते हैं। इसमें अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर, दवाइयों के स्टॉक, ऑक्सीजन की उपलब्धता, डॉक्टरों और स्टाफ की संख्या समेत कई चीजें देखी जाती हैं।

भारत में पिछली बार 27 दिसंबर, 2022 को कोरोना मॉक ड्रिल हुई थी। वहीं, दिल्ली के अस्पतालों में बीते 26 मार्च को मॉक ड्रिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES