सोनीपत में नमाज पढ़ते मुस्लिमों को पीटा:रात को किया हमला, 10 घायल, पुलिस बल तैनात, हालात तनावपूर्ण
April 10, 2023
वैशाख मास के धर्म-कर्म:इस महीने में भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाने और पीपल पूजा से मिलता है कई यज्ञ करने जितना पुण्य
April 10, 2023

झज्जर में पत्नी-2 बच्चों की हत्या कर फंदा लगाया:तीनों को गला घोंट कर मारा, बेटी नवोदय स्कूल की स्टूडेंट

हरियाणा के झज्जर में पति ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्या करके फंदा लगा लिया है। मामला झज्जर जिले के गांव मदाना खुर्द का है। सोमवार सुबह जब परिवार नहीं दिखा तो लोगों ने घर में झांक कर देखा। तब इस वीभत्स घटना का खुलासा हुआ।

इसका पता चलते ही झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घटनास्थल का जायजा लिया गया। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए हैं।

तीनों को गला घोंट कर मारा

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि पति ने पहले दोनों बच्चों और पत्नी का गला घोंटा। जब वे तीनों मर गए तो खुद भी फंदा लगा लिया। पुलिस को पत्नी व दोनों बच्चों के गले पर निशान भी मिले हैं। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस उनके परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक पर ही कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।

बेटी नवोदय स्कूल की स्टूडेंट
इलाके के लोगों ने बताया कि मृतक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मृतक की बेटी जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा थी और बेटा 9वीं क्लास में पढ़ता था। इस घटना से इलाके में हर कोई हैरान है। किसी को यह समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया?। पुलिस जांच कर रही है कि उसने मरने से पहले कोई सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES