पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। उन्होंने देश के नाम एक संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि रूस-यूक्रेन जंग के बीच पाकिस्तान भी रूस से सस्ता तेल खरीद सकता है। भारत की फॉरेन पॉलिसी को लेकर खान ने कहा- हम भी भारत की तरह रूस से तेल खरीदना चाहते थे लेकिन हम नहीं खरीद पाए। अफसोस… हमारी सरकार गिर गई थी।
इसके पहले मई 2022 में खान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस से तेल खरीदने के फैसले की सराहना की थी। उन्होंने कहा था- भारत क्वॉड का मेंबर है। उस पर अमेरिकी दबाव है। इसके बावजूद वो रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है और इसके जरिए अपने नागरिकों को राहत दे रहा है। मेरी सरकार भी भारत की तर्ज पर इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी चाहती थी और उस पर काम कर रही थी।
24 फरवरी को रूस में थे खान, इसी दिन जंग शुरू हुई थी
इमरान खान 22 फरवरी से 24 फरवरी तक रूस के दौरे पर थे। 24 फरवरी को ही रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। ये 23 साल में पहली बार था जब पाकिस्तान का कोई प्रधानमंत्री रूस के दौरे पर गया हो। इससे पहले मार्च 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ रूस गए थे।
पुतिन और खान के बीच ऊर्जा सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई थी।
2022 में तेल की कीमतों में भारी इजाफे की वजह से पाकिस्तान की आवाम मुसीबतों का सामना कर रही थी। इमरान दूसरे देशों से कर्ज लेकर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हुए थे।
पाक मंत्री का दावा- पाकिस्तान-रूस के बीच ऑयल डील हुई
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक ने दावा किया है कि रूस से सस्ते तेल की पहली खेप अप्रैल 2023 के अंत तक पाकिस्तान पहुंच जाएगी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- पाकिस्तान और रूस के बीच एक डील हुई है। इसके तहत सस्ते तेल की पहली खेप जल्द इस्लामाबाद पहुंच जाएगी।
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मिनिस्टर मुसद्दिक मलिक ने कहा कि रूस सरकार पाकिस्तान को भी भारत की तरह डिस्काउंट रेट पर क्रूड ऑयल, पेट्रोल और डीजल देगी।
एक साल में 4 बार PM मोदी और भारत की तारीफ कर चुके हैं खान