इमरान ने इंडियन पॉलिसी की तारीफ की:बोले- हम भी भारत की तरह रूस से तेल खरीदना चाहते थे, अफसोस…सरकार ही गिर गई
April 10, 2023
डिग्री कैंपेन पर पवार बोले- ये बड़ा मुद्दा नहीं:कहा- बेरोजगारी, महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरना चाहिए;
April 10, 2023

अफ्रीकी देश रवांडा की संसद में 55% महिलाएं:यहां महिला पर्यटक अकेले घूमने में सुरक्षित, ऐसे 5 देशों में UAE भी शामिल

दुनिया में हर 3 में से 1 यात्री अकेले यात्रा पसंद करता है। 65 या अधिक उम्र की महिलाएं इस रुझान को आगे ले जा रही हैं। 2019 में अकेले यात्रा करने वालों में 4% बुजुर्ग महिलाएं थीं। ये आंकड़ा 2022 में बढ़कर 18% हो गया। नॉर्वेजियन क्रूज लाइन की रिसर्च के मुताबिक अकेले यात्रा का चलन बढ़ा है। ऐसे में इन महिलाओं की सुरक्षा अहम है।

एक रिसर्च में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के वूमंस पीस एंड सिक्योरिटी इंडेक्स (WPS), वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट और पीस ग्लोबल पीस इंडेक्स (PGP) के आधार पर अकेली महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित पांच देशों की चुनाव किया गया है। इसमें दूसरे नंबर पर रवांडा है। यहां संसद में 55% महिलाएं हैं।

संसद में जेंडर समानता को लेकर दुनिया मे रवांडा पहले नंबर पर है। महिला यात्रियों का अनुभव है कि यहां पूरे समय सुरक्षा तैनाती रहती है। शुरू में यह डराता है लेकिन बाद में इनका दोस्ताना व्यवहार सुरक्षा का अहसास देता है।

स्लोवेनिया : रात में भी यहां महिला पर्यटक निडर होकर घूम सकती हैं
WPS इंडेक्स में स्लोवेनिया शीर्ष पर है और 85% महिलाएं यहां यात्रा में सुरक्षित महसूस करती हैं। महिलाएं रात में भी यहां फोटो खींचती हुई निडर घूम सकती हैं। भाषा की दृष्टि से कोई दिक्कत नहीं है पब्लिक ट्रांसपोर्ट भरोसेमंद है। जंगल में सैर करते हुए भी इमरजेंसी में शहर नजदीक होते हैं।

UAE: 98% ने सुरक्षित बताया
कम्युनिटी सेफ्टी के मामले में 15 साल या उससे ज्यादा की 98 महिलाओं ने रिसर्च में बताया कि रात में भी शहर सुरक्षित महसूस कराता है। माय ट्रिप इंडेक्स में दुबई को अकेली महिला पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक पाया गया है। पर्यटक सैंडी का कहना है कि महिलाएं डेजर्ट सफारी का भी आनंद ले सकती हैं।

जापान : महिलाओं के लिए खास सबवे कार, रेस्ट हाउस
ग्लोबल पीस इंडेक्स के सबसे सुरक्षित 10 देशों में शुमार जापान में हिंसक अपराधों की दर कम है। महिलाओं के लिए सबवे कार और रेस्ट हाउस का कल्चर है। युवाओं में अकेले रहने के बढ़ते चलन के बीच यहां अकेले पर्यटकों के लिए कई गतिविधियां करने को हैं।

नॉर्वे : टूरिज्म कारोबारी महिलाएं भरोसा बढ़ाती हैं
कम्युनिटी सेफ्टी में टॉप 10 में शुमार नॉर्वे जेंडर समानता में भी अग्रणी है। बहुत से कारोबार महिलाएं ही संचालित करती हैं। इनमें पर्यटन क्षेत्र भी हैं। देश सामाजिक रूप से टॉलरेंट और भरोसेमंद है। अकेली महिला पर्यटकों के सैर-सपाटे के लिए नॉर्वे आदर्श है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES