रूस से भारत का क्रूड-ऑयल इंपोर्ट इराक से दोगुना हुआ:मार्च में बढ़कर 16.4 लाख बैरल पर डे के नए हाई पर पहुंचा इंपोर्ट

रूस से भारत का क्रूड ऑयल का इंपोर्ट मार्च में बढ़कर 16.4 लाख बैरल पर डे (BPD) के नए हाई पर पहुंच गया है। इस तरह रूस से भारत का ऑयल इंपोर्ट इराक की तुलना में दोगुना हो गया है। एनर्जी कार्गो ट्रैकर वॉर्टेक्सा के मुताबिक, रूस लगातार छठे महीने भारत का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल सप्लायर बना हुआ है।

भारत के क्रूड ऑयल इंपोर्ट में रूस की हिस्सेदारी 34% हुई
भारत के क्रूड ऑयल के इंपोर्ट में रूस का हिस्सा एक-तिहाई से ज्यादा है। फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले भारत के क्रूड ऑयल के इंपोर्ट में रूस की बाजार हिस्सेदारी 1% से भी कम थी। मार्च में रूस से भारत का क्रूड ऑयल इंपोर्ट बढ़कर 16.4 लाख बैरल पर डे हो गया। भारत के इंपोर्ट में रूस की हिस्सेदारी 34% हो गई है।

मार्च में भारत की रूस से क्रूड ऑयल की खरीद इराक से दोगुना रही
मार्च में भारत की रूस से क्रूड ऑयल की खरीद इराक से दोगुना रही है। इस दौरान इराक से क्रूड ऑयल का इंपोर्ट 8.1 लाख बैरल पर डे से ज्यादा रहा है। इराक 2017-18 से भारत का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल सप्लायर था।

चीन-अमेरिका के बाद​​​​​​​ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल इंपोर्टर
चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल इंपोर्टर है। यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिम ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। ऐसे में रूसी क्रूड ऑयल डिस्काउंटेड प्राइस पर अवेलेबल है और भारत इसकी जमकर खरीद कर रहा है।

मार्च में सऊदी अरब 9.86 लाख BPD के साथ भारत का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर​​​​​​​
वॉर्टेक्सा के मुताबिक, मार्च में सऊदी अरब 9.86 लाख बैरल पर डे के साथ भारत का दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर था। वहीं इराक 8.21 लाख बैरल पर डे की सप्लाई के साथ तीसरे नंबर पर था। मार्च में UAE 3.13 लाख बैरल पर डे के साथ भारत का चौथा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल सप्लायर बन गया, इसने अमेरिका को पीछे छोड़ा दिया था।

अमेरिका ने मार्च में भारत को 1.36 लाख बैरल पर डे क्रूड ऑयल की सप्लाई की थी। फरवरी में अमेरिका से भारत का इंपोर्ट 2.48 लाख बैरल पर डे रहा था। क्रूड ऑयल को रिफाइनरी यूनिट्स से पेट्रोल और डीजल में बदला जाता है। रिफाइनरी कंपनियां अन्य ग्रेड की तुलना में डिस्काउंटेड प्राइस पर अवेलेबल रूसी ऑयल खरीद कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    10 अप्रैल को फ्यूल की कीमतें:पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी बदलाव नहीं, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
    April 10, 2023
    इमरान ने इंडियन पॉलिसी की तारीफ की:बोले- हम भी भारत की तरह रूस से तेल खरीदना चाहते थे, अफसोस…सरकार ही गिर गई
    April 10, 2023