वैशाख महीने की परंपराएं:भगवान विष्णु, शिव और पितरों को पूजने का पवित्र महीना, इसमें तीर्थ स्नान और दान से बढ़ता है पुण्य
April 10, 2023
करीना कपूर के चैट शो पर आईं भारती सिंह:दोबारा मां बनना चाहती हैं, बोलीं- मुझे नखरे करने वाले जिद्दी बच्चे पसंद हैं
April 10, 2023

प्रियंका ने बेटी मालती संग मनाया ईस्टर:सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, फ्लोरल आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं

प्रियंका चोपड़ा बेटी और पति निक के साथ यूएस वापस लौट गई हैं। अमेरीकी समय के अनुसार रविवार को ईस्टर के मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी मालती की झलक भी देखने को मिल रही है। शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका अपनी बेटी के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने शेयर की मालती की क्यूट तस्वीरें
प्रियंका ने कुल 5 फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में प्रियंका और मालती साथ में नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में मां-बेटी एक जैसे आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं। तीसरी और चौथी फोटो में मालती मस्ती में खेलती दिख रही हैं। वहीं आखिरी फोटो में मालती को घर के गार्डन में देखा जा सकता है, जिसमें उनके दो पेट डॉग भी नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा की फोटोज देखें

यूजर्स ने प्रियंका को दी ईस्टर की बधाई
कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- ‘ईस्टर संडे।’सोशल मीडिया पर फैंस मां-बेटी की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने कैप्शन में लिखा- ‘हमें बेबी मालती का पूरा चेहरा देखना है।’ दूसरे फैन ने लिखा- ‘मैरी मालती को ईस्टर की बधाइयां।’ तीसरे फैन ने लिखा- वाह मलती दिन प्रति दिन बड़ी होती जा रही हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES