संकष्टी चौथ 9 अप्रैल को:परेशानियों से छुटकारे के लिए वैशाख महीने की चतुर्थी पर होती है भगवान गणेश के विकट रूप की पूजा
April 8, 2023
रवीना टंडन के पद्मश्री मिलने पर भावुक हुईं बेटी राशा:पोस्ट शेयर कर दी बधाइयां, बोलीं- मां ये आपकी जीत है
April 8, 2023

2 मई तक अपनी ही राशि में रहेगा शुक्र:कुंभ सहित 9 राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय; तुला राशि वालों को रहना होगा संभलकर

6 अप्रैल को शुक्र वृष राशि में आ गया है और 2 मई तक रहेगा। वृष राशि का स्वामी भी शुक्र ही होता है। इसलिए अपनी ही राशि में आने से इस ग्रह का शुभ फल और बढ़ जाएगा। आमतौर पर शुक्र ग्रह एक राशि में 23 दिन तक रहता है, लेकिन इस बार 4 दिन ज्यादा यानी 27 दिनों तक अपनी ही राशि में रहेगा। जिससे इसका शुभ असर और बढ़ जाएगा।

शुक्र के राशि परिवर्तन से देश-दुनिया में बड़े बदलाव होंगे। इस ग्रह का शुभ-अशुभ असर लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है। इसके अच्छे असर से ये सब सुख मिलता है। अशुभ असर से फालतू खर्चा होता है और इनसे संबंधित सुख में कमी होती है। शुक्र के राशि बदलने पर 12 में से 9 राशियों को धन लाभ और कई तरह का सुख मिलेगा।

कुंभ सहित 9 राशियों के लिए शुभ
शुक्र की चाल में बदलाव होने से मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 9 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन और धनु राशियों के लिए मिला-जुला समय
अपनी ही राशि में शुक्र के आ जाने से मिथुन और धनु राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझनें आ सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।

तुला राशि के लिए अशुभ
शुक्र के राशि बदलने से तुला राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES