सोनीपत में पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या:चरित्र पर शक में पति ने दराती से काटा गला; डबल मर्डर कर थाने पहुंचा
April 8, 2023
संकष्टी चौथ 9 अप्रैल को:परेशानियों से छुटकारे के लिए वैशाख महीने की चतुर्थी पर होती है भगवान गणेश के विकट रूप की पूजा
April 8, 2023

हरियाणा में 24 घंटे में 407 नए केस:दिल्ली से सटे जिलों में हाई अलर्ट; 1324 एक्टिव मरीज, 7.28% रिकॉर्ड हुआ पॉजिटिविटी रेट

हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण के बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली से सटे सभी जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन को इन जिलों में गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इधर 24 घंटे में 407 लोगों में संक्रमण की पुष्टि मिली है। 1324 एक्टिव मरीज पहुंच गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सूबे की पॉजिटिविटी दर 7.28% रिकॉर्ड हुई है।

हरियाणा के तीन जिले कोरोना संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट बने हुए हैं। गुरुग्राम में 206 नए केस मिले हैं। पंचकूला में भी यही हालात हैं, यहां 24 घंटे में 72 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फरीदाबाद में 53 लोगों में संक्रमण मिला है। इसके अलावा हिसार में 2, सोनीपत में 3, करनाल में 9, अंबाला में 3, पानीपत में 6, सिरसा में 3, रोहतक में 13, यमुनानगर में 10, कुरुक्षेत्र में 7, भिवानी में 1, झज्जर में 14 और कैथल में 1 नया केस मिला है।

दिल्ली के साथ लगते जिलों में अलर्ट
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट, मोनिटरिंग और वैक्सीनेशन पर अधिक काम किया जाए और टैस्टिंग को अधिक बढ़ाया जाए। इसके अलावा, दिल्ली के साथ लगते प्रदेश के सभी जिलों को ज्यादा निगरानी व सावधानी बरतने की जरूरत है।

मास्क पहनने की अपील करें
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि भीड़भाड़ वाली व उच्च जोखिम वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए। इसके अलावा, लोगों को कोविड से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाए जैसे सोशल डिस्टेसिंग, बार-बार हाथ धोना, मास्क पहनना इत्यादि। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों द्वारा मास्क पहनने सहित कोविड के अनुकूल व्यवहार के बारे में निर्देश भी दिए जाएं।

दो दिन मॉक ड्रिल कराने के निर्देश
डॉ. जी. अनुपमा ने आगामी 10 व 11 अप्रैल को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं (सार्वजनिक और निजी) में मॉक ड्रिल किया जाए और जिलों में ज्यादा केस आने वाले स्थानों को चिह्नित किया जाए। उन्होंने सभी सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि जिन जिलों में कोविड टेस्टिंग किट कम हैं वह मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज फंड व स्वास्थ्य कल्याण समिति से फंड लेकर कोविड टेस्ट किट खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES