गरीब कैदियों को केंद्र सरकार का तोहफा, रिहाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की विशेष योजना होगी शुरू
April 7, 2023
हरियाणा में 24 घंटे में 407 नए केस:दिल्ली से सटे जिलों में हाई अलर्ट; 1324 एक्टिव मरीज, 7.28% रिकॉर्ड हुआ पॉजिटिविटी रेट
April 8, 2023

सोनीपत में पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या:चरित्र पर शक में पति ने दराती से काटा गला; डबल मर्डर कर थाने पहुंचा

हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। खरखौदा क्षेत्र के गांव गोपालपुर में अल सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की दराती से गला काट कर और बेटे की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों को लेकर वो पूछताछ कर रहे हैं। वारदात के बाद व्यक्ति ने खुद ही थाने में जाकर पत्नी और बेटे की हत्या की जानकारी दी। पुलिस इससे सन्न रह गई।

गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारी और मौके पर ग्रामीण।

गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारी और मौके पर ग्रामीण।

सुबह 3 बजे हुई वारदात

प्रारंभिक जानकारी अनुसार शनिवार सवेरे 3 बजे खरखौदा क्षेत्र के गांव गोपालपुर में शमशेर ने झगड़े के चलते अपनी पत्नी कुसुम (26) और 7 साल के बेटे इशांत की हत्या कर दी। उसने पत्नी का गला दराती से काटा है। वही बेटे के गले पर निशान मिले हैं। आशंका है कि बेटे की हत्या गला घोंटकर की गई है।

पत्नी कमरे में, बेटे का शव छत पर

कुसुम का शव जहां कमरे में पड़ा मिला, वहीं बेटे का शव छत पर था। वह मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार वारदात सुबह 3 बजे के करीब हुई है। बताया गया है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था। इसी के चलते शमशेर की बहन इशांत की बहन को बुआ अपने पास ले गई थी।

माैके पर छानबीन में लगी पुलिस।

माैके पर छानबीन में लगी पुलिस।

एसीपी मौके पर पहुंचे

डबल मर्डर की सूचना के बाद एसीपी जीत सिंह बैनीवाल और थाना खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। वहां महिला खून से सनी हालत में मिली। वहीं बेटे का शव छत पर पड़ा था। उसके गले पर निशान मिले हैं। महिला की तरह उसका गला नहीं काटा गया है। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम और आला अधिकारियों को डबल मर्डर की सूचना दी।

बेटी की जान बची

शमशेर और कुसुम दो बच्चों के माता पिता थे। उनकी बेटी करीब 10 साल की है। वह गांव रतनगढ़ माजरा में अपनी बुआ के घर रहती है। इसी कारण उसकी जान बच गई। इशांत अपने माता-पिता के पास ही रहता था। वह पिता के क्रोध का शिकार हो गया। ग्रामीणों की मानें तो पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। रात को भी झगड़े की आवाजें आ रही थी। सुबह 3 बजे सो रही पत्नी का गला काट दिया।

मच्छरदानी में सो रहा था बेटा इशांत।

मच्छरदानी में सो रहा था बेटा इशांत।

पति हिरासत में, पूछताछ जारी

एसीपी जीत सिंह बैनीवाल ने बताया कि दोनों हत्याएं शमशेर सिंह ने की हैं। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या तेजधार हथियार दराती वगैरह से की गई है। पुलिस हथियार को बरामद करने का प्रयास कर रही है। बच्चे के गले पर निशान मिले हैं। हो सकता है गला दबा कर उसे मारा हो।

फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी हैं। हत्या के पीछे कारण क्या रहे, इसके लिए शमशेर से पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी। मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES