XBB.1.16 वैरिएंट के दुनिया में फैलने की आशंका:देश में रोजाना सामने आ रहे मरीजों में 38.2% इसी वैरिएंट के; डेली केस 6 हजार पार
April 8, 2023
Egypt Tourism: अब मिस्र भी दे रहा है भारतीयों को वीज़ा-ऑन-अराइवल! अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं
April 8, 2023

राष्ट्रपति मुर्मू आज असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI में उड़ान भरेंगीं:असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ​आज असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरेंगीं। उन्होंने यहां पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर लिया।

सुखोई में उड़ान भरने वाली पहली महिला राष्ट्रपति थीं प्रतिभा पाटिल
बता दें कि देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी 25 नवंबर 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। वे फाइटर जेट सुखोई-30 MKI में उड़ान भरने वाली विश्व की पहली महिला राष्ट्रपति थी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बाद ऐसा करने वाली वे देश की दूसरी राष्ट्रपति थीं।

पुणे के बाहरी हिस्से में स्थित वायु सेना के लोहेगांव बेस से विंग कमांडर ए सजन के साथ प्रतिभा पाटिल ने 10,000 फुट की ऊंचाई पर लगभग 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से करीब आधे घंटे उड़ान भरी थी। सुखोई 30 MKI उड़ाने के बाद राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सेना की वर्दी पहन कर टी 90 मुख्य युद्धक टैंक की सवारी की थी।

निर्मला सीतारमण ने 2018 में सुखोई ​​​30MKI में उड़ान भरी थी
निर्मला सीतारमण ने 17 जनवरी 2018 में सुखोई 30MKI में उड़ान भरी थी, उस समय वे रक्षा मंत्री थी। देश के सबसे एडवांस फाइटर जेट सुखोई को उड़ाने वाली वह पहली महिला बन गई थीं। उन्होंने जोधपुर एयरबेस से 2100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले सुखोई 30MKI से 8 हजार मीटर से ज्यादा ऊंची उड़ान भरी थी। वे करीब 45 मिनट आसमान में रहीं थीं।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश, मुर्मू बोलीं- भारत गरीब और निरक्षर राष्ट्र से बढ़कर विश्व मंच पर आत्मविश्वास से भरा देश बना

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा था- 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को, मैं हार्दिक बधाई देती हूं। जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तब एक राष्ट्र के रूप में हमने मिल-जुलकर जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनका हम उत्सव मनाते हैं। 

राजस्थान में राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा तोड़कर JEN ने द्रौपदी मुर्मू के पैर छुए; IG बोले- मामला पुराना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राजस्थान दौरे के वक्त सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। हेलीपैड पर थ्री लेयर सुरक्षा तोड़कर एक महिला जेईएन ने राष्ट्रपति के पैर छू लिए थे। हालांकि एसपी के निर्देश पर उस जेईएन को पकड़कर थाने भी ले गए, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। इस पूरे मामले को पुलिस ने रिकॉर्ड में नहीं लिया और दबा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES