वैशाख मास के तीज-त्योहार:इस हिंदी महीने में खत्म होगा खरमास; अक्षय तृतीया और बुद्ध पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व भी रहेंगे
April 7, 2023
शाहरुख-विराट का पठान डांस:DRS में बचे गुरबाज की फिफ्टी, डूप्लेसी बोल्ड हुए तो कमेंटेटर बोले- इतने गैप से तो ट्रक गुजर जाता
April 7, 2023

श्रीहरि की पूजा का महीना:7 अप्रैल से 5 मई तक रहेगा वैशाख मास, स्नान-दान और भगवान विष्णु का अभिषेक करने से बढ़ता है पुण्य

आज से वैशाख महीना शुरू हो गया है। जो कि 5 मई तक रहेगा। इन दिनों में भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने की परंपरा है। इस हिंदी महीने के देवता भगवान विष्णु हैं, इसलिए पुराणों में कहा गया है कि वैशाख मास में भगवान विष्णु की पूजा करने से अनंत शुभ फल मिलता है।

स्कंद पुराण में बताया गया है कि वैशाख महीने में स्नान-दान के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा और व्रत-उपवास करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं। पद्म और विष्णु धर्मोत्तर पुराण में भी कहा गया है कि वैशाख महीने में की गई भगवान विष्णु की पूजा से कई गुना पुण्य फल मिलता है।

स्नान और जलदान का विशेष महत्व
स्कंद, पद्म, ब्रह्मवैवर्त पुराण और महाभारत में वैशाख महीने को बहुत खास बताया गया है। इन ग्रंथों में कहा गया है कि वैशाख मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने, जलदान और तीर्थ में नहाने से हर तरह के दुख खत्म हो जाते हैं। वैशाख महीने में इन कामों को करने से कई गुना पुण्य फल मिलता है।

कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा
सूर्योदय से पहले उठकर पानी में गंगाजल या किसी पवित्र नदी का जल मिलाकर नहाएं। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दें। भगवान विष्णु की पूजा करने का संकल्प लें। पूजा किसी ब्राह्मण से करवाएंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं। चरणामृत ग्रहण करें। पूजा में ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। भगवान को फूल, धूप, नैवेद्य आदि सामग्री चढ़ाएं। दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। व्रत की कथा सुनें। दूसरे दिन यानी द्वादशी पर ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

ये शुभ काम भी कर सकते हैं
1. 
सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं और शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं।
2. भगवान विष्णु के साथ ही देवी महालक्ष्मी की पूजा भी करें।
3. किसी मंदिर जाएं और ध्वज यानी झंडे या पानी से भरे मटके का दान करें।
4. शिवजी के सामने दीपक जलाएं और श्रीराम नाम का जाप 108 बार करें।
5. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, काले तिल चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES