ब्याज दर में बदलाव नहीं:6.50% पर बना रहेगा रेपो रेट, महंगे नहीं होंगे लोन ,क्या हुआ: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ
April 6, 2023
नॉर्थ कोरिया बोला- परमाणु युद्ध की कगार पर देश:बढ़ते तनाव के लिए अमेरिका और साउथ कोरिया जिम्मेदार
April 6, 2023

6 अप्रैल को फ्यूल की कीमतें:पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं, 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी 6 अप्रैल को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। करीब 10 महीनों से दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए, जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 84.43 डॉलर प्रति बैरल पर है।

मई 2022 के बाद से कीमतों में बदलाव नहीं
आखिरी बार मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।

16 राज्यों में पेट्रोल 100 के ऊपर
देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंचा गया है। वहीं डीजल की बात करें तो ये ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से भी ऊपर निकल गया है।

आप तक कैसे पहुंचता है पेट्रोल-डीजल?

  • भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा पेट्रोलियम पेट्रोल इम्पोर्ट करता है। यानी, दूसरे देश से खरीदता है।
  • विदेशों से आने वाला कच्चा तेल रिफाइनरी में जाता है, जहां से पेट्रोल, डीजल और दूसरे पेट्रोलियम प्रोडक्ट निकाले जाते हैं।
  • इसके बाद ये तेल कंपनियों के पास जाता है। जैसे- इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम। यहां से ये अपना मुनाफा बनाती हैं और पेट्रोल पंप तक पहुंचाती हैं।
  • पेट्रोल पंप पर आने के बाद पेट्रोल पंप का मालिक अपना कमीशन जोड़ता है। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगने वाला टैक्स जोड़कर उस कीमत में आपको दे देता है।

रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में बदलाव करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES