

संसद के बजट सत्र का आज 14वां दिन है। सत्र शुरू होते ही दोनों सदनों में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग को लेकर विपक्ष अड़ा हुआ है। इसके चलते राज्यसभा 2 बजे तक और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
पिछली 14 बैठकों के दौरान दोनों सदनों में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की मांग और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर खूब हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने भी राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर खूब हंगामा किया। हालांकि राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद से भाजपा शांत है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सभी विपक्षी दल के नेता संसद भवन से विजय चौक तक या परमिशन मिलने पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब तक तिरंगे झंडे के साथ पैदल मार्च करेंगे। इसके साथ ही विपक्षी नेता विजय चौक या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।
खड़गे का आरोप- BJP सदन न चलने देने की योजना बनाकर आती है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम कोर्ट के निर्णय पर बहस नहीं करेंगे, लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। सरकार अडाणी के मामले में JPC का गठन नहीं चाहती है। सदन न चलने देने की योजना वह पहले से ही बनाकर आते हैं।
संसद की कार्यवाही से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
1. लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 5 अप्रैल तक स्थगित:सत्र शुरू होते ही कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारु ढंग से नहीं चल पाई। राहुल गांधी की संसद सदस्यता और अडाणी के मुद्दे पर कांग्रेसी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। आखिरकार दोनों सदन की कार्यवाही बुधवार, 5 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
2. लोकसभा- राज्यसभा गुरुवार तक स्थगित:अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में JPC की मांग को लेकर हंगामा

बुधवार को संसद के बजट सत्र के 14वें दिन सत्र शुरू होते ही दोनों सदनों में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने हंगामा किया। अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग को लेकर विपक्ष अड़ा हुआ है। कांग्रेस के सांसदों ने आज भी ब्लैक प्रोटेस्ट किया। उन्हें कल ही इसके निर्देश दिए गए थे।