सरकार ने 1 अप्रैल से महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट’ (MSSC) स्कीम शुरू की है। इसमें 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में 2 साल के लिए 2 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है। इसमें सिर्फ महिला ही निवेश कर सकती है। हम आपको इस योजना से जुड़ी हर जरूरी बातें बता रहे हैं।
इसमें मिल रहा 7.5% ब्याज
इस स्कीम में 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इसमें 2 साल के लिए निवेश करना होता है।
2 साल से पहले भी निकाल सकेंगे पैसा
कई खास परिस्थितियो में ये अकाउंट बंद 2 साल से पहले भी बंद किया जा सकता है। अकाउंट को 6 महीने बाद ही बंद किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने पर आपको 7.5% की जगह 5.5% ब्याज दिया जाएगा। ये ब्याज आपके प्रिसिपल अमाउंट (मूलधन) पर दिया जाएगा। इसके अलावा आप 1 साल बाद 40% रकम निकाल सकते हैं।
बच्ची के नाम पर भी कर सकते हैं निवेश
इस स्कीम के तहत महिला खुद के लिए अकाउंट खुलवा सकती हैं। इसके अलावा मामा-पिता (गार्जियन) अपनी बेटी (नाबालिग) के नाम पर भी ‘महिला सम्मान सेविंग्स सर्टीफिकेट’ में निवेश कर सकते हैं। यानी इसमें नाबालिग लड़की के नाम पर भी निवेश किया जा सकता है।
कहां और कैसे खोल सकते हैं इसमें अकाउंट?
आप किसी भी डाकघर और अधिकृत बैंकों में MSSC खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको इसके फॉर्म के साथ ही केवाईसी डॉक्यूमेंट्स (आधार और पैन कार्ड), नए खाताधारक के लिए केवाईसी फॉर्म और पे-इन-स्लिप जमा राशि या चेक जमा कराना होगा।
इसमें निवेश करना कितना सही?
इसमें 7.5% दिया जा रहा है जो फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा है। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इस समय 2 साल की FD पर 7% ब्याज दे रहा है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 6.80% ब्याज ऑफर कर रहा है।
ये खबरें भी पढ़े…
मंथली इनकम अकाउंट से हर महीने 9,250 रुपए की कमाई, इस स्कीम पर मिल रहा 7.4% ब्याज
सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से पोस्ट ऑफिस की कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। इसी के चलते नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट पर अब 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम के जरिए आप अपने लिए हर महीने 9,250 रुपए की इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप भी इसमें निवेश करके अपने लिए मंथली इनकम का इंतजाम कर सकें।
SBI vs पोस्ट ऑफिस RD, निवेश करने से पहले जान लें कहां पैसा लगाना रहेगा ज्यादा फायदेमंद
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। सरकार ने 1 अप्रैल से इसकी ब्याज दर को 5.8% से बढ़ाकर 6.2% कर दिया है। इससे पहले फरवरी में देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने भी RD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। इस समय ये RD पर अधिकतम 7% ब्याज दे रहा है। हम आपको SBI और पोस्ट ऑफिस RD के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप सही जगह निवेश कर सकें।