महिलाओं को रमजान में गाने चलाने पर सजा:तालिबान ने रेडियो स्टेशन बंद करवाया, कहा-
April 3, 2023
‘पिता ने हेल्प की होती तो आज मैं सफल रहता’:जान कुमार सानू बोले- करियर में पिता का कोई रोल नहीं; मां ही मेरे लिए सब कुछ
April 3, 2023

टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस और किम शर्मा का ब्रेकअप ?:इस साल करने वाले थे शादी, पिछले रिलेशनशिप की वजह से बिगड़ी बात

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस और एक्ट्रेस किम शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय से लिएंडर पेस और किम के बीच कमिटमेंट को लेकर मनमुटाव चल रहा था।

अलाना की शादी में अकेले आई थीं किम
हाल ही में किम शर्मा को लिएंडर पेस के बिना एक्ट्रेस अलाना पांडे की शादी में भी स्पॉट किया गया था। इसके अलावा 28 मार्च को अपनी सेकंड एनिवर्सरी के मौके पर भी किम और लिएंडर ने सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया।

अलाना पांडे की शादी में आईं किम शर्मा और एक्टर डीनो मोरेया।

अलाना पांडे की शादी में आईं किम शर्मा और एक्टर डीनो मोरेया।

2021 से रिलेशनशिप में है लिएंडर पेस और किम
2021 से लिएंडर पेस और किम शर्मा रिलेशनशिप में हैं। उन्हें अक्सर साथ में जिम में वर्कआउट करते और साथ डिनर करते स्पॉट किया जाता था। इस वजह से उनकी डेट करने की बात ने हवा पकड़ ली। 5 सितंबर 2021 को किम ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए रिलेशनशिप की खबर को ऑफिशियल कर दिया था।

2022 में आखिरी बार किया था एनिवर्सरी पर पोस्ट
2022 में लिएंडर ने सोशल मीडिया पर किम की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- थैंक यू फॉर योर लव मिच! हैप्पी एनिवर्सरी! मुझे 365 दिन की प्यार भरी यादें देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। तुमने हेलो कहते ही मेरा दिल जीत लिया था।

इस साल शादी करने वाले थे किम और लिएंडर
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक लिएंडर और किम दोनों ने अपने पिछले रिलेशनशिप्स को बिगड़ते हुए देखा है। इस वजह से दोनों अपने फ्यूचर प्लांस को लेकर और भी ज्यादा चौकन्ने हैं।जबकि पिछले साल की खबरों के मुताबिक दोनों इस साल कोर्ट में शादी करने वाले थे।

किम से पहले लिएंडर पेस इंडियन मॉडल रिया पिल्लई के साथ रिलेशनशिप में थे। रिया के साथ लिएंडर की एक बेटी भी है। वहीं, किम एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ रिलेशनशिप में थीं।

किम शर्मा ने 2000 में फिल्म ‘मोहब्बतें’ में संजना के किरदार के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES