PM मोदी जून में जाएंगे अमेरिका:5 दिन की यात्रा पर US कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा का खाका तैयार हो गया है। वह जून के तीसरे सप्ताह में लगभग 5 दिन के लिए जाएंगे। तब अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली आधिकारिक अमेरिकी यात्रा है।

इससे पहले मनमोहन सिंह की 24 नवम्बर 2009 की स्टेट विजिट हुई थी। तब बराक ओबामा राष्ट्रपति थे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने भास्कर को बताया प्रधानमंत्री को राजकीय यात्रा का न्योता राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया था। पिछले 2 महीने से दोनों पक्ष यात्रा की तिथियों को अंतिम रूप देने में लगे थे। भारतीय पक्ष 21 जून को यात्रा में शामिल करने का इच्छुक था, जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

राष्ट्रपति बाइडेन ने न्योता दिया था
विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने भास्कर को बताया प्रधानमंत्री को राजकीय यात्रा का न्योता राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया था। पिछले 2 महीने से दोनों पक्ष यात्रा की तिथियों को अंतिम रूप देने में लगे थे। अमेरिकी संसद के संयुुक्त सत्र के संबोधन के लिए भी जून महीना चुना गया है जब सीनेट और जनप्रतिनिधि सभा दोनों का अधिवेशन चल रहा होगा।

इस बीच भारतीय पक्ष 21 जून को यात्रा में शामिल करने का इच्छुक था जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

ये तस्वीर जून 2022 की है। तब बाइडेन और मोदी G-7 समिट के लिए जर्मनी पहुंचे थे।

ये तस्वीर जून 2022 की है। तब बाइडेन और मोदी G-7 समिट के लिए जर्मनी पहुंचे थे।

वॉशिंगटन से होगी यात्रा की शुरुआत
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री सबसे पहले न्यूयार्क जा सकते हैं। तब वह योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मौजूद होंगे। वह भारतीय समुदाय को भी संबोधित कर सकते हैं। मोदी की राजकीय यात्रा की शुरुआत वॉशिंगटन से होगी, जहां वाइट हाउस मे रेड कार्पेट स्वागत होगा। वहीं राष्ट्रपति बाइडेन उनके सम्मान में स्टेट डिनर भी देंगे।

प्रधानमंत्री और जो बाइडेन की आखिरी मुलाकात इंडोनेशिया के बाली में जी-20 की शिखर बैठक के इतर हुई थी। अभी भारत के पास जी-20 की अध्यक्षता है। अमेरिका इस शिखर बैठक के एजेंडे, यूक्रेन युद्ध में भारत की मध्यस्था की संभावित भूमिका से जोड़कर देख रहा है।

5 बार मिल चुके हैं PM मोदी-राष्ट्रपति बाइडेन
PM मोदी इससे पहले 5 बार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी पहली मुलाकात सितंबर 2021 में अमेरिका में हुई थी। तब दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस में करीब 90 मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद मोदी और बाइडेन अक्टूबर में इटली में G-20 समिट के दौरान मिले थे। दोनों नेताओं की अगली मुलाकात मई 2022 में QUAD समिट के दौरान हुई थी। फिर दोनों जून 2022 में G-7 समिट के दौरान जर्मनी में मिले थे। मोदी-बाइडेन की आखिरी मुलाकात नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में G-20 समिट के दौरान हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    ट्रम्प पर क्रिमिनल केस:4 अप्रैल को सरेंडर कर सकते हैं, कहा- ये बाइडेन को भारी पड़ेगा; किसी पूर्व राष्ट्रपति पर पहली बार ऐसा केस
    March 31, 2023
    Asia Top 50 Restaurants: एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट्स की लिस्ट जारी, भारत के इन तीन रेस्तरां ने बनाई जगह
    March 31, 2023