PM मोदी जून में जाएंगे अमेरिका:5 दिन की यात्रा पर US कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे
March 31, 2023
Largest and Smallest Mosques: इस भारतीय शहर में हैं दुनिया की सबसे छोटी और एशिया की बड़ी मस्जिद, जानें इतिहास
March 31, 2023

Asia Top 50 Restaurants: एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट्स की लिस्ट जारी, भारत के इन तीन रेस्तरां ने बनाई जगह

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Asia Top 50 Restaurants: खाना-पीना हर किसी का शौक होता है। अपने इसी शौक चलते लोग अलग-अलग जगह जाते रहते हैं। देश-दुनिया में ऐसे कई पकवान मौजूद हैं, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। खाने के शौकीन लोग अक्सर कुछ न कुछ नया और स्वादिष्ट ढूंढते ही रहते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एशिया के 50 बेस्ट रेस्टोरेंट के नामों का एलान किया गया। सिंगापुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में इस दौरान सभी रेस्टोरेंट्स को पुरस्कार भी दिया गया।

टॉप 50 रेस्टोरेंट की सूची जारी

इस साल खाने के मामले में बैंकॉक ने बाजी मारते हुए पहला नंबर हासिल किया। अपने स्ट्रीट फूड की लोकप्रियता की वजह से बैंकॉक इस लिस्ट में अव्वल रहा। वहीं,अगर बात करें भारत की, तो 50 रेस्टोरेंट्स की इस सूची में भारत के तीन रेस्टोरेंट्स ने भी अपनी जगह बनाई है। तो अगर आप भी खाने के शौकीन है, तो चलिए आपको बताते हैं एशिया और भारत के बेस्ट रेस्टोरेंट्स के बारे में-

इस देश के सबसे ज्यादा रेस्टोरेंट

हाल ही में सामने आए एशिया के बेस्ट 50 रेस्टोरेंट की लिस्टे में बैंकॉक के अलावा जापान और सिंगापुर के सबसे ज्यादा रेस्टोरेंट्स शामिल थे। इस लिस्ट में जहां बैंकॉक के 9 रेस्टोरेंट्स शामिल हैं, तो वहीं सबसे ज्यादा जापान के 10 रेस्टोरेंट्स शामिल हैं। टॉप 10 में जापान के टोक्यो के 7 रेस्टोरेंट्स अपनी जगह बनाने के कामयाब रहे। इसके अलावा टॉप 50 लिस्ट में सिंगापुर के 9 रेस्टोरेंट शामिल हैं। हालांकि, इस सूची में भारत भी अपनी जगह पाने में कामयाब रहा।

भारत के तीन रेस्टोरेंट शामिल

बेस्ट 50 रेस्टोरेंट की इस सूची में भारत के तीन शहरों दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के रेस्टोरेंट ने जगह बनाई। इस लिस्ट में मुंबई के मास्क (Masque) रेस्टोरेंट ने 16वां स्थान हासिल किया है। वहीं, दिल्ली के इंडियन एक्सेंट रेस्टोरेंट ने इस सूची में 19वां स्थान पाया है। इसके अलावा चेन्नई स्थित अर्वतना (Avartana) रेस्टोरेंट इस लिस्ट में 30वें स्थान पर रहा है। यहां देखें टॉप 20 रेस्टोरेंट्स की सूची-

1. ले डू (बैंकॉक)

2. सेजेन (टोक्यो)

3. नुसारा (बैंकॉक)

4. डेन (टोक्यो)

5. गगन आनंद (बैंकॉक)

6. ओडेट (सिंगापुर)

7. फ्लोरिलेज (टोक्यो)

8. ला सिमे (ओसाका)

9. सोर्न (बैंकॉक)

10. नरीसावा (टोक्यो)

11. भूलभुलैया (सिंगापुर)

12. सजेंका (टोक्यो)

13. अध्यक्ष (हांगकांग)

14. विला ऐडा (वाकायामा, जापान)

15. मोसु (सियोल)

16. मस्जिद (मुंबई)

17. मेटा (सिंगापुर)

18. फू हे हुई (शंघाई)

19. इंडियन एक्सेंट (नई दिल्ली)

20. ओड (टोक्यो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES